फ्री कराया टोल प्लाजा।
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार रात को टोल मैनेजर मुकेश चौहान और सहायक मैनेजर अरविंद पांडेय पर हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। इसके बाद आरोपियों ने अरविंद को अगवा कर लिया। घायल मुकेश चौहान तुरंत छपार थाने पहुंचे और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए उन्हें लौटा दिया कि पहले इलाज करा लो, सुबह नौ बजे आकर मुकदमा लिखवा लेना।