फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ...जब हड़ौली पहुंचे टिकैत, जन्मदिन पर काटा केक, पांच किसानों को दिया चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत शांति पुरस्कार

Thu, 16 Dec 2021 09:22 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
नरेश टिकैत के जन्मदिन पर केक काटा। - फोटो : amar ujala
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के 58वें जन्मदिन को हड़ौली गांव में  सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। बालियान खाप के पांच गांव के पांच किसानों को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत शांति पुरस्कार दिया गया। देर रात चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन खत्म हुआ है, एमएसपी की लड़ाई अभी जारी रहेगी।

प्राथमिक स्कूल के पास खाप और आसपास के गांव के लोग सुबह हवन में शामिल होने पहुंचे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी सुबह हवन में शामिल हुए। देर रात भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी काफिले के साथ यहां पहुंचे। सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में नरेश टिकैत के 58वें जन्मदिन का केक काटा गया। किसानों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। 
विज्ञापन

2 of 5
पांच किसानों को मिला चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत शांति पुरस्कार - फोटो : amar ujala
इस दौरान हड़ौली धर्मवीर प्रधान, सदरुद्दीन नगर बाबूराम पंडित, अलावलपुर माजरा अमरपाल सिंह, खेड़ी सूंडियान विनोद कुमार और सावटू के अजब सिंह प्रधान को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत शांति पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन

3 of 5
सिसौली पहुंचे टिकैत। - फोटो : amar ujala
किसान अन्नदाता और जवानदाता : नरेश टिकैत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कि किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। सरकार ने जिन मुद्दों पर हामी भरी है, वह पूरे करने होंगे। किसान पीछे हटने वाले नहीं है। किसान अन्नदाता और जवानदाता दोनों हैं। 

4 of 5
टिकैत का काफिला। - फोटो : amar ujala
नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों के मान-सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई जारी रहेगी। आंदोलन में शहीद हुए किसानों की बदौलत ही यह कामयाबी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टिकैत का काफिला। - फोटो : amar ujala
तिरंगा लहराकर युवाओं ने भरा जोश
फतेह मार्च में सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और अन्य वाहन शामिल रहे। युवाओं ने तिरंगा लहराकर जोश भरने का कार्य किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें