फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : योगी सरकार में बुलडोजर का काम जारी, तीन इमारतों को किया ध्वस्त, देखिए बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें

Mon, 04 Apr 2022 05:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
बुलडोजर से तीन इमारतों को ढहाया। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस व प्रशासन का बुलडोजर लगातार अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर रहा है। वहीं मुजफ्फरनगर जनपद में एमडीए ने हाईवे पर बझेडी गांव के रकबे में साढ़े बाइस बीघा जमीन पर खड़ी की गई तीन इमारतों को ध्वस्त कर दिया है। सड़क और प्लाटिंग की दीवारों को भी ढहा दिया गया। पचेंडा रोड पर साढ़े सात बीघा जमीन पर हो रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। 

एमडीए के सचिव महेंद्र प्रसाद और एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि हाईवे पर बझेडी गांव के रकबे खसरा नंबर 516 में 15 हजार 325 वर्ग मीटर में लगभग छह माह से प्लाटिंग हो रही थी। जमीन पर तीन जगह निर्माण भी किए गए थे। यह जमीन दिल्ली के हरिओम पाठक के नाम है।
विज्ञापन

2 of 5
इमारत को ढहाया। - फोटो : amar ujala
वहीं बझेडी गांव और शहर के कुछ लोग पाठक की सहमति के बाद इस पर प्लाटिंग कर रहे थे। एमडीए की तीन जेसीबी एक साथ पहुंचीं और प्लाटिंग के लिए की गई दीवारों, तैयार किए गए कमरों और बनाई गई सड़क को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
कार्रवाई करने पहुंची टीम। - फोटो : amar ujala
बता दें कि अधिकारियों की मौजूदगी में यहां एक घंटे तक अभियान चला। एमडीए के एई, जेई और तहसील के लेखपाल, कानूनगो भी पुलिस के साथ मौजूद रहे। 

4 of 5
एमडीए ने की बड़ी कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अन्य कार्रवाई भी की जा रही है। बिना नक्शा पास कराए प्लाटिंग कराना गैर कानूनी है। इसी के साथ अधिकारियों ने पचेंडा रोड पर साढ़े सात बीघा जमीन पर हो रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया। यह जमीन मुस्तफाबाद के रकबे में खसरा नंबर 125/7 में है और वीरेंद्र के नाम है। यहां भी काफी देर तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चली। कुछ ही देर में सड़क, प्लाटिंग और बनाए गए कमरे को ध्वस्त कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
आठ कॉलोनियों पर कार्रवाई की तैयारी
एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लाटिंग के मामले में आठ अन्य कॉलोनियों पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी है। एमडीए का अभियान लगातार जारी रहेगा।

अवैध कॉलोनियों पर अब तक चुप्पी पर सवाल
शहर के चारों तरफ सैकड़ों अवैध कॉलोनियां तैयार हो रही हैं। जिन दो कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई, ये छह माह पहले से तैयार थी। सवाल है कि आखिर इससे पहले एमडीए चुप क्यों था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें