फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गर्दन काटकर हत्या, फिर नमक डालकर गड्ढे में दबाया धड़, सिर नहर में फेंकने की बात कबूली, ऐसे खुला राज

Tue, 02 Jun 2026 11:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में लापता विकसित उर्फ रॉकी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने सिर कटा शव बरामद किया है। मामले में पत्नी, बेटे और पुत्रवधू पर आरोप हैं, जबकि एक आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
1 of 6
रॉकी का फाइल फोटो व पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव से लापता हुए 36 वर्षीय विकसित उर्फ रॉकी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपी मोंटी त्यागी की निशानदेही पर कादीपुर के जंगल से सिर कटा शव बरामद किया है।



बताया गया कि पिछले महीने 18 मई को रॉकी अपनी पत्नी के साथ घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद 20 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान मामला हत्या में बदल गया।
यह भी पढ़ें: Blinkit Worker's Strike: मेरठ में अचानक थमी घर-घर पहुंचने वाली डिलीवरी, मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्मचारी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रॉकी हत्याकांड मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला
आठ फीट गहरे गड्ढे से मिला धड़
पुलिस आरोपी को लेकर कादीपुर के जंगल पहुंची, जहां जेसीबी की मदद से करीब आठ फीट गहरा गड्ढा खुदवाया गया। गड्ढे से रॉकी का सिर कटा धड़ बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव नग्न अवस्था में मिला और उसे गलाने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में नमक भी डाला गया था। घटनास्थल से एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ है, जिसे जांच का महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सिर नहर में फेंकने की बात कबूली
पूछताछ में आरोपी ने कथित रूप से बताया कि हत्या के बाद शव से सिर अलग कर दिया गया और उसे नहर में फेंक दिया गया। पुलिस अब सिर की तलाश में अभियान चला रही है। देर रात तक सिर बरामद नहीं हो सका था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के दावों की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर परखा जाएगा।

4 of 6
रॉकी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पत्नी, बेटे और पुत्रवधू पर गंभीर आरोप
जांच में मृतक की पत्नी रेणू, सौतेले बेटे बादल और पुत्रवधू निशा के नाम सामने आए हैं। तीनों के खिलाफ अपहरण और हत्या से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:  Meerut Crime: गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट, राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिला अध्यक्ष समेत दो पर FIR
विज्ञापन

5 of 6
रॉकी हत्याकांड मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल ऑन कर पुलिस को करते रहे गुमराह
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए रॉकी के मोबाइल फोन को समय-समय पर चालू रखा, ताकि यह लगे कि वह जीवित है। पुलिस ने कई राज्यों में दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलते रहे। अंततः मोंटी त्यागी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शव को निकलवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत में हत्या, जंगल में दफनाया शव
पुलिस जांच के अनुसार हत्या बड़ौत क्षेत्र में की गई थी। इसके बाद आरोपियों ने घटनास्थल की सफाई की और शव को वाहन में ले जाकर कादीपुर के जंगल में दफना दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए गड्ढा खुदवाया गया और उसके ऊपर मिट्टी डाल दी गई। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें