फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

टूट गईं रिश्तों की डोर: तड़पती रही तमन्ना, वीडियो बनाते रहे लोग, खून-खराबे में बदलीं निकाह की खुशियां

Sat, 01 Jul 2023 01:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
1 of 11
मुजफ्फरनगर में दंपती की मौत का मामला। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के गादला गांव में हुई वारदात ने हर किसी को सकते में डाल दिया है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, जिसने भी इस खौफनाक मंजर को मौके पर जाकर देखा उसकी रूह कांप उठी। इस दौरान लोगों का शर्मनाक चेहरा भी सामने आया।

बताया गया कि गोली लगने के बाद महिला तड़प रही थी लेकिन, ग्रामीण अस्पताल ले जाने के बजाय उसका वीडियो बनाते रहे।

2 of 11
मुजफ्फरनगर मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, दंपती अपनी शादी से नाखुश होकर शुक्रवार तड़के बिचौलिए की हत्या करने के लिए उसके गांव गादला गए थे। इस दौरान बिचौलिया सद्दाम घर पर नहीं मिला। इसके बाद दंपती ने वहां फायरिंग कर दी। वहीं, गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। 

3 of 11
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, ग्रामीणों को पीछे आता देख नसीम ने पहले अपनी पत्नी तमन्ना के सीने में गोली मारी और फिर अपनी कनपटी में गोली मारी। नसीम की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन तमन्ना करीब आधे घंटे तक तड़पती रही। भीड़ में से कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मदद के लिए तमन्ना ने हाथ भी जोड़े, लेकिन कोई बचाने के लिए आगे नहीं आया।

4 of 11
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
गादला की खूनी वारदात में कई राज छिपे हैं। करीब साढ़े तीन महीने पहले हुई शादी को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव इतना बढ़ गया कि बात खून-खराब तक आ पहुंची। बकरीद पर झगड़ा हुआ तो दंपती ने बिचौलिए का ही खेल खत्म करने की ठान ली और दिन निकलने के साथ ही गादला पहुंच गए। लेकिन यहां कहानी बदल गई। बिचौलिए की जान लेने पर उतारू पति-पत्नी कुछ ही देर बाद गांव के मुख्य मार्ग पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। 

5 of 11
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि नसीम की सांसों की डोर टूट चुकी थी, लेकिन तमन्ना घायल थी। भीड़ ने तमन्ना के साथ बातचीत करने की कोशिश की, वीडियो भी बनाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तमन्ना बार-बार सद्दाम को अपनी शादी के लिए दोषी ठहराती रही। भीड़ में से कोई घायल की मदद करने नहीं पहुंचा, मौके पर सद्दाम को बुलाने की बात जरूर हुई। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और तमन्ना को अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उसी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

6 of 11
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हत्या की वारदात में जेल जा चुका था नसीम
पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह तलाशी जा रही है। एक कारण यह भी हो सकता है कि नसीम पर 16 सितंबर 2017 को अवैध संबंधों के चलते अपने फुफेरे भाई वाहिद उर्फ चोना की पत्नी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप था। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। माना जा रहा है कि बिचौलिए सद्दाम ने यह बात मृतका तमन्ना से छुपा कर रखी थी। शादी के एक माह बाद से ही नसीम और सद्दाम के बीच अनबन हुई थी।

7 of 11
लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इस तरह उलझी रिश्तों की कहानी
मृतक नसीम का मौसेरा भाई सद्दाम बिचौलिया है। जबकि तमन्ना भी सद्दाम की साली की लड़की थी। आपस में रिश्तेदारी होने के चलते सद्दाम ने यह रिश्ता कराया था।

8 of 11
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
नसीम और उसकी पत्नी तमन्ना के हाथों में लहराने वाली पिस्टल आखिर कहां से खरीदी गई। पुलिस जांच कर रही है कि दोनों के पास पिस्टल कहां से आई। गादला निवासी सद्दाम की पत्नी साहिबा ने मृतक नसीम व उसकी पत्नी तमन्ना के विरुद्ध मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

9 of 11
दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मेरा भाई बीमार है... रुपये उसे दे देना
मखियाली से नसीम पूरी योजना के साथ गादला पहुंचा था। वारदात के बाद कागज में लिपटे हुए 81 हजार 500 रुपये मिले हैं। कागज पर लिखा है कि यह पैसे मेरे बीमार भाई शमीम को दे देना, उसके इलाज में काम आ जाएंगे। परिजनों को मेरठ जाने की बात कहकर दोनों घर से निकले थे।

10 of 11
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर की जांच
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। दंपती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक नसीम व तमन्ना के परिजन थाने पहुंच गए थे।
विज्ञापन

11 of 11
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टा नवदंपती अपनी शादी के बिचौलिया सद्दाम की हत्या करने आए थे। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। हर एक पहलू पर जांच पड़ताल जारी है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें