फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-दुनिया में बढ़ा टिकैत का कद: सादगी से गए थे गाजीपुर बॉर्डर, अब फतेह मार्च लेकर लौटे, पढ़ें- उनसे जुड़ी ये खास बातें

Thu, 16 Dec 2021 10:56 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की कामयाबी ने भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का कद देश और दुनिया में बढ़ा दिया। गाजीपुर बॉर्डर पर वह कार्यकर्ताओं के साथ सादगी के साथ पहुंचे थे, लेकिन आंदोलन कामयाब हुआ तो फतेह मार्च में किसानों की भीड़ जुट गई। पश्चिमी यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के किसान उनके अभिनंदन के लिए सिसौली पहुंचे। राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर से किसानों की नई ताकत और उम्मीद बनकर वापस लौटे हैं।

गाजीपुर बॉर्डर से बुधवार को फतेह मार्च में उमड़े किसानों की उम्मीदों का भार अब चौधरी राकेश टिकैत के कंधों पर रहेगा। 363 दिन के कामयाब आंदोलन ने उनकी पहचान बदलने का काम किया है। भले ही इस आंदोलन से पहले भी वह देशभर में किसानों की लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन तब स्वर्गीय भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के मार्गदर्शन की छांव भी थी।
विज्ञापन

2 of 5
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala
ऐसा पहली बार हुआ कि अकेले दम पर चौधरी राकेश टिकैत ने आंदोलन को नया मोड़ दे दिया। किसानों के हर मुद्दे पर अब किसान उनसे अपेक्षा करेंगे। उनका हर कदम पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होगा और उस पर किसानों की निगाह टिकी होगी।

विज्ञापन

3 of 5
सिसौली गांव पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
राकेश टिकैत को मिला 21वीं सेंचुरी आइकॉन अवार्ड
किसान आंदोलन का चेहरा बनें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को 21वीं सेंचुरी आइकॉन अवार्ड भी मिला। 10 दिसंबर की रात गाजीपुर बॉर्डर पर उन्हें यह सम्मान दिया गया। लंदन की स्क्वेयरड वाटरमेलन कंपनी दुनिया के लिए मिसाल बनने वाली शख्सियत को हर साल आइकॉन अवार्ड देती है।

4 of 5
भाकियू नेता राकेश टिकैत का स्वागत करते किसान - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर लाखों बन गए फैन
किसान आंदोलन की वजह से ही सोशल मीडिया पर भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को फॉलो करने वालों की संख्या तेजी के साथ बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टिकैत का काफिला। - फोटो : amar ujala
अब राकेश टिकैत के फेसबुक और ट्विटर पेज पर लाखों फॉलोवर हैं। उनका एक मैसेज कुछ ही देर में वायरल हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें