हिंद मजदूर किसान समिति की रैली में डॉ. संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में परमधाम न्यास के बैनरतले आयोजित हिंद मजदूर किसान समिति की रैली में जम्मू-कश्मीर में लगने वाली डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का विभिन्न प्रदेशों से लाए गए जल, शहद, दूध, केसर के जल, केवड़े और गुलाब के जल से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और परमधाम न्यास के क्रांति गुरु चंद्रमोहन ने अभिषेक किया। 11 फुट की यह प्रतिमा 23 मार्च को कश्मीर के श्रीनगर में स्थापित होगी। परमधाम के पांच हजार लोग प्रतिमा के स्थापना के कार्यक्रम में भाग लेंगे।