फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerapur By Election: ककराैली-सीकरी में बवाल, मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप, हंगामा, पुलिस पर पथराव

Wed, 20 Nov 2024 11:15 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

UP BY Polls 2024: मीरापुर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। यहां ककराैली में पुलिस पर मतदान करने से रोकने का आरोप लगाते हुए मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस पर पथराव भी किया। वहीं सीकरी गांव में भी मतदाताओं को रोकने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
1 of 8
पुलिस से उलझती महिला - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। पुलिस-प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्र को छह जोन और 33 सेक्टर में बांटा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। तीन लाख 24 हजार 571 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सुबह नाै बजे तक विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद 11 बजे तक 26.18 प्रतिशत मतदान हुआ।

कई जगह हंगामा
मतदान के दाैरान कई केंद्रों पर हंगामा हुआ तो किथाैड़ा में सपा ने पुलिस पर मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप लगाया। ककराैली में ग्रामीणों ने मतदान करने से रोकने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दाैरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा।

यह भी पढ़ें: UP By-Election Live: मैनपुरी में पीठासीन अधिकारी का आरोप, फर्जी मतदान करने का बनाया जा रहा दबाव
विज्ञापन

2 of 8
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आवैसी, अखिलेश ने ककराैली में की थी जनसभा
बता दें कि ककराैली में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुनाव प्रचार के दाैरान ककराैली को ही जनसभा के लिए चुना तो वहीं एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी यहां मतदाताओं की नब्ज भांपने पहुंचे और इसी क्षेत्र में जोर दिया।
विज्ञापन

3 of 8
माैके पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप
ककरौली में मुस्लिम मतदाताओं ने पुलिस पर वोट डालने जाने से रोकने का आरोप लगाया। विरोध में जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया।

4 of 8
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने रोड किया जाम, पथराव
ककराैली में तैनात पुलिस फोर्स माैके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रोड जाम कर रहे लोगों को खदेड़ा। बताया गया कि इस दाैरान पथराव भी किया गया। हालांकि पुलिस फोर्स ने स्थिति संभाली। फिलहाल यहां मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
केंद्रों पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस बात पर हुआ विवाद
ककरौली में सुबह सात बजे मतदान केंद्र पर मतदान जैसे ही शुरू हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें यह कहा गया कि उनका वोट पहले ही डल चुका है। जब वह मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें पुलिसकर्मियों ने वापस भेज दिया। इसके विरोध में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर उतर आए और पुलिस का विरोध किया। ग्रामीणों ने रोड जाम करने का भी प्रयास किया। इस दाैरान ग्रामीणों ने पथराव भी किया।
विज्ञापन

6 of 8
सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना - फोटो : अमर उजाला
सीकरी में भी मतदाता केंद्र पर मतदाताओं का हंगामा, सपा व आसपा प्रत्यााशी पहुंचे
सीकरी गांव में मतदान करने से रोकने का आरोप लगाते हुए मतदाता केंद्र के बाहर जमा हो गए और हंगामा कर दिया। उनका कहना है कि वे आईडी, आधार कार्ड व वोटर पर्ची लेकर बूथ पर पहुंचे थे लेकिन उन्हें वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। वहीं सपा प्रत्याशी ने वोटर्स के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनी और चुनाव आयोग को इस संबंध में पत्र लिखा। आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन भी माैके पर पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन

7 of 8
मीरापुर में उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

दो दरोगाओं पर गिरी गाज, ड्यूटी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई
मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान दो दरोगाओं पर एक्शन हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन न करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा दो उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करा दी गई है। जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है उनमें उप निरीक्षक नीरज कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर और  उप निरीक्षक ओमपाल सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

 

विज्ञापन

8 of 8
मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने उठाए थे सवाल
बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पुलिसकर्मियों के लिए चेतावनी जारी की है। कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा दो दरोगाओं को उपचुनाव में ड्यूटी के दाैरान लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें