कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
माता-पिता की खुशी के लिए कांवड़ लाया गोलू
हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त कांवडियां हर हर महादेव जयघोष के साथ शिवालयों की ओर बढ रहे हैं। नोएडा के कांवडियां गोलू ने बताया कि पहली बार अपने माता-पिता के नाम पर कांवड उठाई हैं। राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के शिवभक्त भगवान शिव का जयघोष करते हुए गुजर रहे हैं। अलवर निवासी शिवभक्त श्यामलाल अपने परिवार के गंगा सिंह, जंगीरो, लक्ष्मी, जया, शंकर के साथ लगतार 12वीं कांवड लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इसलिए वह परिवार के साथ प्रति वर्ष श्रावण मास में गंगाजल लेकर जाते हैं।