फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूल पकड़ रहा बालों पर थूकने का मामला : हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को जूता मारने वाले को ग्यारह हजार का इनाम देने का एलान

Sat, 08 Jan 2022 02:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब द्वारा महिला के बालों में थूकने का प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जावेद हबीब ने महिला से मांफी मांगी है। अब भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने जावेद हबीब को जूता मारने वाले को ग्यारह हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
1 of 7
javed habib - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित एक सेमिनार में देश के मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब द्वारा महिला के बालों पर थूकने का मामला तूल पकड़ रहा है। हालांकि जावेद हबीब ने अपने इंस्टाग्राम पेज से इस मामले को लेकर एक माफीनामे के तौर पर एक वीडियो भी पोस्ट की थी, जिसमें वह इस घटना के लिए सॉरी बोलते दिख रहे हैं। लेकिन हिंदू संगठनों ने जावेद के इस वीडियो को ढकोसला बताते हुए एक सिरे से नकार दिया। वहीं शनिवार को भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि प्रसिद्ध हेयर ड्रेसर जावेद हबीब द्वारा जो सेमिनर के नाम पर महिला के सिर पर थूका गया है, यह बहुत ही निंदनीय है। 
विज्ञापन

2 of 7
jawed habib - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि यह सिर्फ दो या चार महिलाओं का अपमान नहीं पूरे देश की मातृ शक्ति का अपमान है, क्योंकि हमारे देश में महिलाओं को लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि भले ही महिला किसी भी जाति, धर्म व समुदाय की हो महिलाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

बागपत निवासी महिला के साथ जो जावेद हबीब ने कुकृत्य किया यह बर्दाश्त के बाहर है उन्होंने घोषणा की है कि देश की महिला शक्ति का अपमान करने वाले जावेद हबीब को जो व्यक्ति चार जूते मारकर वीडियो वायरल करेगा, मोर्चा उसे ग्यारह हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
javed habib - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जावेद हबीब के खिलाफ महिलाओं का अपमान करने पर हबीब पर रासुका व महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में हबीब को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की सरकार से मांग की।
उधर, पीड़ित महिला पूजा गुप्ता का कहना है कि माफी मांगने के नाम पर जावेद हबीब मात्र ड्रामा कर रहा है। यह मुझे सहन नहीं है। अब तो मैं जावेद हबीब को सजा दिलाकर ही दम लूंगी।    

4 of 7
javed habib - फोटो : अमर उजाला
वंशिका ब्यूरी पार्लर संचालिका पूजा गुप्ता का कहना है कि यह मेरा नहीं ब्लकि नारी समाज का अपमान है। सेमिनार के दौरान भीड़ में मुझे मंच पर बुलाकर इस तरह अपमानित किया जाएगा, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। मेरा मकसद तो अब जावेद हबीब को सजा दिलाने का ही है। उन्होंने बताया कि जावेद हबीब द्वारा मेरे बालों पर थूकने की वीडियो पुलिस को सौंपी है। इससे पुलिस को जांच करने में आसानी रहेगी और जावेद हबीब को भी जल्द से जल्द सजा मिल सकेगी।
विज्ञापन

5 of 7
javed habib - फोटो : अमर उजाला
बागपत में वायरल वीडियो का असर
महिला के बालों में थूकने की घटना से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश
हिन्दू जागरण मंच ने फूंका जावेद हबीब का पुतला
जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को किया बुलंद
बागपत के बड़ौत में भी दिल्ली बस स्टैंड पर नारेबाजी करते हुए जावेद हबीब का पुतला फूंका
विज्ञापन

6 of 7
javed habib - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में हिंदू जागरण मंच ने फूंका पुतला और क्रांतिसेना ने थाने का किया घेराव 
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी की प्रांत महामंत्री दीपा त्यागी के साथ पहुंचीं महिला कार्यकर्ताओं ने हेयर ड्रेसर जावेद हबीब का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि हबीब ने महिलाओं का अपमान किया है। 

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंसूरपुर थाने पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए हबीब और कार्यक्रम के आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। 

क्रांतिसेना ने कहा कि प्रकरण महिलाओं को अपमानित करने वाला है। थाने पर प्रदर्शन कर जावेद हबीब के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंडल प्रमुख मुकेश त्यागी, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, व पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने आरोप लगाया कि जावेद हबीब ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जावेद हबीब। - फोटो : amar ujala
ये था मामला
देश के मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने एक प्रशिक्षण कक्षा के दौरान बाल सूखे होने की बात कहते हुए महिला के बालों में थूक दिया था। इसके बाद जावेद ने कहा कि 'इस थूक में जान है'। मुजफ्फरनगर जनपद में हाईवे स्थित एक होटल में बालों के रख-रखाव और कटिंग को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था।

इस दौरान जावेद हबीब ने ब्यूटिशियंस को बालों की केयर करने का प्रशिक्षण देते हुए एक महिला को वर्कशॉप में डेमोस्ट्रेशन देने के लिए मंच पर बुला लिया। इसी दौरान जावेद हबीब ने महिला के बाल ड्राई होने का हवाला देते हुए उसके बालों पर थूक दिया। इसका एक वीडियो जहां तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें