फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कांवड़ियों के हमले में मौत: छुट्टी लेकर आया था सेना का जवान, सिसौली में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे

Tue, 26 Jul 2022 10:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
1 of 6
सेना के जवान की मौत। - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के रुड़की और मंगलौर के बीच हरियाणा के कांवड़ियों के हमले में कार्तिक की मौत के बाद सिसौली कस्बे में गम का माहौल है। वह सेना में गुजरात में तैनात था और दो दिन पहले ही कांवड़ यात्रा के लिए ही छुट्टी लेकर आया था। खुशी-खुशी गंगाजल लाने के लिए वह रवाना हुआ था।

सिसौली कस्बे की पट्टी लेपरान निवासी किसान योगेंद्र सिंह का बेटा कार्तिक करीब चार साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। इन दिनों कार्तिक की तैनाती गुजरात में थी। परिवार के युवाओं के साथ कांवड़ लाने के लिए ही उसने छुट्टी ली थी और वह रविवार को ही घर आया था। सोमवार को कस्बे से डाक कांवड़ लाने के लिए कांवड़िए रवाना हुए थे, इनमें कार्तिक भी शामिल था। सभी खुशी खुशी रवाना हुए। मंगलवार सुबह जैसे ही वारदात की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को मिली तो गम का माहौल बन गया।

2 of 6
मृतक कार्तिक व थाने में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
परिवार का सहारा था कार्तिक
किसान योगेंद्र सिंह के दो बेटों में कार्तिक बड़ा था। अपने परिवार का वह बड़ा सहारा था। नौकरी से पहले कंप्यूटर सेंटर का संचालन करता था। नौकरी मिली तो सेंटर को भाई मुकुल और पिता संभालने लगे। 

3 of 6
हंगामा करते कांवड़िए। - फोटो : amar ujala
रुड़की रवाना हुए सैकड़ों लोग
मंगलवार सुबह झगड़े की सूचना मोबाइल के जरिये सिसौली पहुंच गई थी। सैकड़ों लोग रुड़की के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा छपार थाने पहुंचकर भी ग्रामीणों ने वारदात की जानकारी ली।

4 of 6
हंगामे करते कांवड़िए। - फोटो : amar ujala
घायल कांवड़िये भी अपने घर पहुंचे
कांवड़ियों के बीच हुए झगड़े में घायल सिसौली के कांवड़िए भी देर शाम तक अपने-अपने घर पहुंच गए। दिनभर गांव में गम का माहौल बना रहा और घरों में चूल्हे भी नहीं जले। रुड़की के सिविल लाइन थाने में वारदात का मुकदमा दर्ज हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सात्वंना दी।

5 of 6
हंगामा करते कांवड़िए। - फोटो : amar ujala
वाहन छोड़कर भाग गए कांवड़िये
हरियाणा के पानीपत कांवड़िये दो डीसीएम में सवार थे। उत्तराखंड पुलिस ने छपार पुलिस की मदद से घेराबंदी की तो आरोपी कांवड़िये हाईवे पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। रुड़की पुलिस ने पानीपत के छह युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
थाने में हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala
यह वारदात उत्तराखंड के रुड़की में हुई है। वहीं के सिविल लाइन थाने में वारदात का मुकदमा दर्ज हुआ है। मुजफ्फरनगर में कोई वारदात नहीं हुई है। - विनीत जायसवाल, एसएसपी 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें