मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा में झूठी आन की खातिर पिता ने अपनी बेटी की छुरी से गला रेतकर और पेट में वारकर हत्या कर दी। आरोपी बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
आरोपी पिता बोला- आखिरी बार समझाया तो सामना करने लगी बेटी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सवा पांच बजे वह रोजाना की तरह जमात के साथ नमाज पढ़ने गया था और लगभग साढ़े सात बजे वापस आया। उस समय कक्षा दस में पढ़ने वाला उसका बेटा तोहसीन, छोटी बेटी अमरीन व आफरीन कुरान पढ़ने चली गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
आरोपी पिता
- फोटो : amarujala
बताया कि उसका एक बेटा अनस सुजडू के मदरसे में पढ़ने के लिए 15 दिन से गया हुआ है। उसकी पत्नी सुबह छत पर काम कर रही थी। उसकी बेटी शहनुमा नीचे घर में अकेली थी। उसने एक बार फिर बेटी को समझाया तो वह उसका सामना करने लग गई। बेटी की इस हरकत से शाहिद को गुस्सा आ गया और उसने घर में रखी छुरी उठा कर बेटी के गले व पेट में कई वार कर डाले। उसकी मौत के बाद वह वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
3 of 10
मुजफ्फरनगर में बेटी की हत्या का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
शाहिद ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने बृहस्पतिवार को मौका देख कर इस वारदात को अंजाम दिया है। क्योंकि यदि घर पर उसके बच्चे व पत्नी होती तो वह उसे ऐसा न करने देते।
4 of 10
पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागी थी शहनुमा
मृतका शहनुमा का शव घर में गेट के दरवाजे के पास खून से लथपथ पड़ा था। कमरे में भी खून पड़ा था। शहनुमा ने पिता के हाथ में छुरी देखी तो वह बचने के लिए कमरे से बाहर की तरफ भागी, लेकिन शाहिद ने उसे पकड़ लिया और हत्या कर डाली।
पड़ोसियों के मोबाइल से भी करती थी बात
आरोपी शाहिद का कहना है कि वह सुबह के समय जमात के साथ नमाज में जाता था और तब वह अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगा कर जाता था। इसी बीच शहनुमा उसके मोबाइल से बात करती थी। उसके जाने के बाद पास में रहने वाले परिचितों के मोबाइल से भी युवक से बात करती थी। इससे उसकी बदनामी हो रही थी।
विज्ञापन
6 of 10
पिता ने की बेटी की हत्या
- फोटो : amarujala
रोजी-रोटी के लिए आया था 35 साल पहले
आरोपी शाहिद ने बताया कि वह जानसठ के गांव कम्हेड़ा का मूल निवासी है। 35 साल पहले रोजी-रोटी के लिए वह यहां आकर रहने लगा था। उसके सभी बच्चे अच्छे हैं लेकिन बेटी के कारण बदनामी हो रही थी।
विज्ञापन
7 of 10
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : amarujala
पहले भी झूठी आन की खातिर जान गंवाती रही हैं बेटियां
यह पहला मामला नहीं है कि जब पिता ने झूठी आन के चलते बेटी की हत्या की हो। जिले में पहले भी झूठी आन की खातिर बेटियों को जान गंवानी पड़ी है।
8 of 10
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
शाहपुर में मार डाला था बेटी को
केस-1
शाहपुर के गांव गोयला में 25 अगस्त को मां कुसुम व पिता बिजेंद्र ने झूठी आन की खातिर बेटी की हत्या कर शव नदी में बहा दिया था। दोनों को गिरफ्तार किया गया था।
9 of 10
मंजर देख लोगों का दिल कांप उठा।
- फोटो : अमर उजाला
केस-2
बहादरपुर में रेत दिया था बेटी का गला
सिखेड़ा के गांव बहादरपुर में एक दिसंबर 2023 को पिता धर्मेंद्र ने प्रेम प्रसंग के चलते बेटी की गला रेत कर हत्या की थी। आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था।
बेटी की हत्या ,मुजफ्फरनगर पुलिस
- फोटो : amarujala
केस-3
अटेरना में गोली मारकर कर दी थी हत्या
बुढाना के गांव अटेरना में 28 जून 2023 को प्रेम प्रसंग में शादी करने के बाद वापस गांव में अपनी ससुराल आई युवती को उसके भाई ने गली में गोली मारकर हत्या की थी। एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि बेटी की हत्या में आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त छुरी भी बरामद की गई है।