फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती का हाल: निराश होकर लौट रहे युवा, बारिश ने मचाया ऐसा कहर, हर तरफ भरा पानी, देखें तस्वीरें

Sat, 24 Sep 2022 07:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
अग्निवीर भर्ती रैली। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में हो रही लगातार बारिश युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेर रही है। यहां शनिवार को भी अग्निवीर भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई। बताया गया कि स्टेडियम में हर तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है।

शनिवार की सुबह होने वाली गाजियाबाद और मोदीनगर तहसील की अग्निवीर भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब दोनों जगह के युवाओं को 12 अक्तूबर को शारीरिक भर्ती परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। वहीं रविवार को लोनी, चांदपुर और नजीबाबाद के युवक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
अग्निवीर भर्ती रैली। - फोटो : amar ujala
खराब मौसम लगातार अग्निवीर भर्ती परीक्षा में बाधा बन रहा है। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जलभराव के कारण शनिवार को भर्ती रोक देनी पड़ी। स्टेडियम पहुंचे गाजियाबाद सदर और मोदीनगर तहसील के युवाओं को जानकारी दी गई है कि अब 12 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे से शारीरिक भर्ती परीक्षा आरंभ होगी।
विज्ञापन

3 of 7
अग्निवीर भर्ती रैली। - फोटो : amar ujala
इससे पहले युवाओं के स्टेडियम पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार रात से ही शुरू हो गया था। सेना के अधिकारियों ने युवाओं को नियमानुसार स्टेडियम में प्रवेश दिया, लेकिन बारिश के कारण ट्रैक पर कीचड़ बन जाने के कारण शनिवार की भर्ती स्थगित करने का फैसला करना पड़ा। इससे पहले शुक्रवार को शामली जिले की भर्ती स्थगित की गई थी। अगले कई दिन मौसम खराब रहने का अनुमान है।

4 of 7
अग्निवीर भर्ती रैली। - फोटो : amar ujala
लोनी, चांदपुर और नजीबाबाद की बारी
अग्निवीर भर्ती रैली में रविवार को गाजियाबाद की लोनी और बिजनौर जिले की चांदपुर व नजीबाबाद तहसील के युवा प्रतिभाग करेंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए युवा ट्रेनों और निजी वाहनों से मेरठ रोड स्थित वेदांता फार्म हाउस पर पहुंच गए हैं। शनिवार रात युवाओं को भर्ती स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
अग्निवीर भर्ती रैली। - फोटो : amar ujala
भर्ती के मैदान पर पहुंचा पंप और जेसीबी
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जलनिकासी के लिए सेना के अधिकारियों ने पंप लगाए हैं। यहां से पानी निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा जेसीबी से भी गड्ढा खोदकर पानी की निकासी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
अल्तमश - फोटो : amar ujala
हम भर्ती के लिए उत्साहित हैं
गाजियाबाद से पहुंचे युवा अल्तमश का कहना है कि हम भर्ती के लिए उत्साहित है। मौसम ने परेशान किया है, लेकिन जो समय दिया गया है, उस पर पहुंचकर भर्ती में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नासिर - फोटो : amar ujala
गाजियाबाद के नासिर का कहना है कि पूरी तैयारी के साथ आए थे। बारिश ने भर्ती में व्यवधान किया है। 12 अक्तूबर को पहुंचकर हम भर्ती रैली में उत्साह के साथ शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें