फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़वां बहन का कत्ल, मां पर हमला: गूगल में नौकरी करता था हार्दिक, एक साल पहले बना यूट्यूबर; सामने आया ये कारण

Sat, 07 Mar 2026 12:20 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में होली पर घर आए इंजीनियर ने जुड़वां बहन को चाकू से गोदकर मार डाला, इसके बाद आरोपी ने मां पर भी हमला किया। हत्या के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। युवती गुरुग्राम में एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी। आरोपी पहले गूगल में नौकरी करता था। एक साल पूर्व ही यूट्यूबर बना था।
विज्ञापन
1 of 11
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
होली पर घर आए इंजीनियर ने अपनी जुड़वां बहन हिमशिखा (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों भाई बहन गुरुग्राम में एक ही मकान में रहते थे और तीन मार्च को दोनों साथ में होली का त्योहार मनाने आए थे।

हिमशिखा एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी जबकि आरोपी भाई हार्दिक (25) पहले गूगल में काम करता था लेकिन एक साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी और यूट्यूबर बन गया था। शुक्रवार को दोनों वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया। 
विज्ञापन

2 of 11
हिमशिखा की मौत के बाद घर में जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करना चाहता था हार्दिक
हार्दिक अपनी मां की भी हत्या करना चाहता था इसलिए वह उन्हें बहाना बनाकर उनके ऑफिस से घर ले आया और हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो वह कार लेकर भाग गया। घटना के मूल में बताया जा रहा है कि हार्दिक पुणे निवासी एक दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन उसकी मां और बहन तैयार नहीं थीं।
विज्ञापन

3 of 11
हिमशिखा की मौत पर बिलखती महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम में रह रहे थे जुड़वां बेटे और बेटी
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जोगीपुरा निवासी नीलिमा अपने पति के साथ 1990 में मुरादाबाद आकर बस गई थीं। अभी करीब दो साल से वह बुद्धि विहार सेक्टर दो में गणेश पार्क के सामने किराये के मकान में रह रहीं थीं। उनके जुड़वां बेटे और बेटी हरियाणा के गुरुग्राम में रह रहे थे।

4 of 11
जिला अस्पताल में भर्ती नीलिमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थी हिमशिखा
बेटी हिमशिखा बीबीए करने के बाद आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थी और एमबीए कर रही थी, जबकि बेटा हार्दिक बीटेक करने के बाद पहले गूगल में नौकरी करता था लेकिन एक साल से वह नौकरी छोड़ने के बाद यूट्यूबर हो गया था। घायल नीलिमा ने पुलिस को बताया कि होली से एक दिन पहले ही भाई बहन घर आए थे।
विज्ञापन

5 of 11
हिमशिखा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी मां व बहन से नाराज था हार्दिक
हार्दिक पुणे निवासी दूसरे समुदाय की एक लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता था। नीलिमा और उसकी बेटी हार्दिक की शादी के लिए तैयार नहीं थीं। इसी बात को लेकर हार्दिक अपनी मां व बहन से नाराज था।
विज्ञापन

6 of 11
आरोपी हार्दिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कंबल में बांध दिया बहन का शव
शुक्रवार को बहन-भाई को हरियाणा वापस जाना था, लेकिन मां के ऑफिस से वापस लौटने से पहले ही हार्दिक ने चाकू से गोदकर बहन हिमशिखा की हत्या कर दी। उसकी गर्दन, चेहरे और शरीर पर चाकू से हमले किए और कंबल में उसका शव बांध दिया। 
विज्ञापन

7 of 11
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद गेट बाहर से बंद कर दिया और मां को लेने ऑफिस पहुंच गया। उसने मां से कहा कि उन्हें हरियाणा अभी जाना है, इसलिए घर चलो। वह अपनी मां को ऑफिस से घर ले आया। बेटी की हत्या से अंजान मां ने जैसे ही घर में कदम रखा तो हार्दिक ने गेट बंद कर लिया।

8 of 11
अस्पताल में भर्ती घायल मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंगन में कंबल में लिपटे बेटी के शव को देखकर नीलिमा की चीख निकल गई। इसी दौरान हार्दिक ने अपनी मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर होने पर आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी घर के बाहर खड़ी कार में बैठकर भाग गया।

9 of 11
हिमशिखा की मौत पर बिलखती महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां डॉक्टरों ने हिमशिखा को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रह है। 

10 of 11
फॉरेंसिक टीम को जानकारी देते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन की हत्या करने के बाद दिल्ली की तरफ भागा आरोपी
बहन की हत्या और मां पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी हार्दिक दिल्ली की ओर भागा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मझोला थाने की पुलिस ने अमरोहा पुलिस से संपर्क किया और जोया टोल चेक कराया।
 
विज्ञापन

11 of 11
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही निकल चुका था। इसके बाद पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर वाले टोल पर देखा लेकिन वहां से भी निकल गया, गढ़मुक्तेश्वर के बाद उसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें