फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिकारी कैप पहन धुंरधर फिल्म के गाने पर सिपाहियों संग थिरके एसपी, संभल पुलिस की होली का Video वायरल

Fri, 06 Mar 2026 05:38 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल में एसपी कृष्ण बिश्नोई, सीओ और पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए जमकर होली खेली और डांस किया। एसपी का सिपाहियों के साथ नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
संभल में होली खेलते एसपी केके विश्नाई और अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

संभल में होली के रंग में इस बार खाकी भी पूरी तरह सराबोर नजर आई। बहजोई की रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी कृष्ण बिश्नोई ने शिकारी कैप पहनकर सिपाहियों के साथ ऐसा डांस किया कि पूरा माहौल रंग और मस्ती से भर गया। डीजे पर बज रहे धुरधंर फिल्म और भोजपुरी गीत गुलाब जइसन खिलल बाड़ू की धुन पर एसपी, सीओ और पुलिसकर्मी जमकर थिरकते दिखे।

विज्ञापन

2 of 5
संभल में होली खेलते एसपी केके विश्नाई और अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिजर्व पुलिस लाइन में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी और जवान एक-दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-झूमते नजर आए। फूलों से सजी जिप्सी पर सवार होकर एसपी कृष्ण बिश्नोई और अन्य पुलिसकर्मियों ने पूरे परिसर में होली का जश्न मनाया।

विज्ञापन

3 of 5
संभल में होली खेलते एसपी केके विश्नाई और अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
माहौल ऐसा था कि हर तरफ रंगों की बौछार और डीजे की धुनों पर झूमती खाकी ही दिखाई दे रही थी। इसके बाद पुलिसकर्मी रंग-गुलाल खेलते हुए रिजर्व पुलिस लाइन से इस्लामनगर चौराहा तक जुलूस की शक्ल में पहुंचे।

4 of 5
संभल में होली खेलते एसपी केके विश्नाई और अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
रास्ते भर डीजे की धुनों पर पुलिस अधिकारी और जवान नाचते रहे और एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं देते रहे। रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस की होली का उत्साह चरम पर रहा। उधर बहजोई कोतवाली में भी पुलिसकर्मियों ने रंग-गुलाल लगाकर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संभल में होली खेलते एसपी केके विश्नाई और अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
खाकी के इस रंगीन अंदाज का वीडियो सामने आने के बाद लोग भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे खाकी की होली बताकर शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें