फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन का हत्यारा भाई गिरफ्तार: सामने आई मर्डर की वजह, मां ने बताई वारदात की इनसाइड स्टोरी; लव एंगल आया सामने

Sat, 07 Mar 2026 06:24 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

दोनों भाई-बहन हरियाणा के गुरुग्राम में रहते थे। तीन मार्च को होली मनाने के लिए मुरादाबाद आए थे। शुक्रवार को उन्हें वापस हरियाणा जाना था, लेकिन इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में हार्दिक ने जुड़वां बहन हिमशिखा (25) पर चाकू से 40 से अधिक वार किए। 
विज्ञापन
1 of 5
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के मुरादाबाद स्थित मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार में जुड़वां बहन की हत्या करने के आरोपी इंजीनियर भाई हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार दोपहर हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद वह कार से भाग निकला था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुरुग्राम में रहते थे दोनों भाई-बहन
मझोला के बुद्धि विहार सेक्टर-2 में गणेश पार्क के सामने किराये के मकान में रहने वाली नीलिमा अपने जुड़वां बेटे हार्दिक और बेटी हिमशिखा के साथ रहती थीं। दोनों भाई-बहन हरियाणा के गुरुग्राम में रहते थे। तीन मार्च को होली मनाने के लिए मुरादाबाद आए थे। शुक्रवार को उन्हें वापस हरियाणा जाना था, लेकिन इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में हार्दिक ने जुड़वां बहन हिमशिखा (25) पर चाकू से 40 से अधिक वार किए। 
विज्ञापन

3 of 5
हिमशिखा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गर्दन, चेहरे और शरीर पर किए वार
गर्दन, चेहरे और शरीर पर हमला करने के बाद उसने शव को कंबल में लपेट दिया और घर का गेट बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद वह मां नीलिमा को उनके ऑफिस से घर लाने पहुंच गया। मां के घर पहुंचते ही जैसे ही उन्होंने कंबल में लिपटी बेटी का शव देखा तो चीखपुकार मच गई। इसी दौरान हार्दिक ने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी कार में बैठकर फरार हो गया था। 

4 of 5
आरोपी हार्दिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार करता हार्दिक
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मां-बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हिमशिखा को मृत घोषित कर दिया। घायल मां नीलिमा का इलाज जारी है। घायल मां ने पुलिस को बताया कि हार्दिक पुणे निवासी दूसरे समुदाय की एक लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन वह और उसकी बहन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर वह काफी समय से परेशान और अवसाद में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाई और मां के साथ हिमशिखा - फोटो : संवाद
बहन करती थी डिप्रेशन से निकालने की कोशिश
नीलिमा ने बताया कि पहले भाई-बहन में काफी प्यार था लेकिन पिछले कुछ समय से हार्दिक के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया था। बहन हिमशिखा उसे समझाने और डिप्रेशन से निकालने की कोशिश करती थी लेकिन उसी ने उसकी जान ले ली। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें