क्रिसमस पर्व को लेकर मसीही समाज में जबरदस्त उत्साह छाया रहा। रंग बिरंगे नए-नए कपड़ों में तैयार होकर चर्च पहुंचे लोगों ने चर्च के बाहर और अंदर मोबाइल से सेल्फी लेने में नहीं चूंके। सेल्फी को लेकर बच्चों में काफी क्रेज था। युवतियों, किशोरियों और बच्चों में सेल्फी लेने की होड़ दिखाई दी। युवाओं ने क्रिसमस ईव पर खूब मस्ती की। मुरादाबाद में देर रात तक युवा बोन फायर पार्टी में झूमते दिखाई दिए। युवाओं में सेल्फी को लेकर काफी क्रेज था। आईए देखें मुरादाबाद में क्रिसमस ईव की कुछ मनमोहक तस्वीरें
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मुरादाबाद में चर्च के बाहर सेल्फी लेतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
क्रिसमस पर अपने चहेतों को देखकर मन खुशी से झूम उठा। क्रिसमस की इस रंगीन शाम की यादों को अपने कैमरे में कैद करने का कोई मौका युवतियों और किशोरियों नहीं छोड़ा। जमकर मस्ती की गई। परिवार की ओर से रोकटोक नहीं थी। सभी अपने दोस्तों के साथ मशगूल थे।
विज्ञापन
3 of 4
क्रिसमस पर अपने चहेतों संग ख्ाुश्ाी मनाते युवा
- फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
क्रिसमस पर परिवार और यार दोनों के संग लोगों ने मस्ती की। क्रिसमस की इस शाम का सबसे ज्यादा लुत्फ उठाया युवा पीढ़ी ने। जहां बड़े लोग इसकी परंपराओं को जीने की कोशिश कर रहे थे। वहीं युवा इसके उल्लास का आनंद ले रहे थे। अपने यारों संग मस्ती कर रहे थे।