फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस : यीशु के जन्म से पहले गूंजे कैरल्स, आधी रात में सब बोले - मेरी क्रिसमस

Mon, 25 Dec 2017 04:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 8
मुरादाबाद के चर्च में सजाई गई चरणी की झांकी।
दुनियाभर के साथ मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल में भी क्रिसमस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सभी चर्चों में क्रिसमस पर्व को लेकर जोर शोर से तैयारियां हुई। शाम को अंधेरा होता ही जैसे ही रंग बिरंगी झालरें जली तो चर्च जगमगाती रोशनी में नहा गए। जिसके बाद कैंप फायर सर्विस का आयोजन हुआ। रात्रि में मिडनाइट सर्विस प्रारंभ हुई। चर्च के पादरी ने प्रभु के संदेश के साथ प्रार्थना कराई। रात्रि में 12 बजते ही चर्च में लगा घंटा बजने लगा, आसमान में आतिशबाजी छूटने लगी। मसीही समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस बोला, केक खिलाया, गिफ्ट दिए। 

फोटो : सैफ अली ख्‍ाान
विज्ञापन

2 of 8
मुरादाबाद में पीलीकोठी स्थित मैथोडिस्ट चर्च के पास चौराहे कुछ ऐसे सजाया गया - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
मुरादाबाद में क्रिसमस को धूमधाम से मनाने के लिए मसीही समाज के लोग पिछले एक माह से तैयारियों में जुटे हुए थे। रविवार को सुबह से ही सभी लोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए। प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में डूबे हुए समाज के लोग रात्रि के 12 बजने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रंग बिरंगी झालरों, क्रिसमस ट्री, स्टार, गुब्बारों, उपहारों आदि से दिनभर अपने-अपने घरों को सजाया। 

फोटो : सैफ अली ख्‍ाान
विज्ञापन

3 of 8
मुरादाबाद के चर्च में प्रार्थना सभा में उपस्थित मसीह समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
फिलिप्स मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च पीलीकोठी में शाम को हुई कैंप फायर सर्विस हुई। जिसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशी में गीत गाए गए। जिसमें मेरा प्रभु जन्मा प्यारा प्रभु जन्मा..., गुनाहगारों को देने सहारा आया चरणी में तारणहारा..., शोर दुनिया में ये हो गया आज पैदा मसीह हो गया..., आया है यीशु आया है... खुश हो खुदाबंद आया है उसको कुबूल कर ले... पास आओ विश्वासियो आनंद करते आओ... आदि अनेकों गीतों की प्रस्तुति संगीत के साथ हुई। 

 

प्रभु ने दिया एकता और भाइचारे से रहने का संदेश

4 of 8
मुरादाबाद के चर्च में प्रार्थना सभा में उपस्थित मसीह समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
द ओल्ड सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च टाउन हाल में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पादरी हिमांशु मनी द्वारा आराधना का संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने पूरी दुनिया को एकता और भाइचारे से रहने का संदेश दिया है। संगीत निर्देशन तारा डोनाल्ड, नृत्य निर्देशन क्लेरिस सिंह, आस्था सिंह, आदर्श जाय, संजय सिंह, उपासना,  शैलेंद्र सिंह आदि का रहा। सेंट पाल चर्च सिविल लाइंस में सुबह वर्शिप सर्विस हुई। शाम को यीशु मसीह के जन्म की खुशी में गीत गाए गए। रात्रि में मिड नाइट सर्विस में बाइबल का पाठ हुआ और प्रभु की आराधना हुई। पादरी संतोष पांडे ने प्रार्थना कराने के बाद प्रभु का संदेश दिया और कहा कि हमें हमेशा ईमानदारी और सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। 

फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन

चर्च की सजावट देखने पहुंचे अन्य समाज के लोग

5 of 8
मुरादाबाद में गुलाबी रोशनी में नहाया चर्च - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
क्रिसमस पर्व को लेकर सभी चर्च लाइटों, फूलों, गुब्बारों आदि से सजे हुए थे। रंग बिरंगी झालरों में जगमगा रहे चर्चों की सजावट देखने के लिए अन्य समाज के लोग भी चर्च पर पहुंचे। रविवार को रात्रि में जैसे ही घड़ी की सुंईयां 12 पर पहुंची तो चर्च के बाहर और मसीही समाज के लोगों के घर आतिशबाजी शुरू हो गई। बच्चों से लेकर बड़ो तक ने पटाखे छोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। 

फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन

रामपुर, संभ्‍ाल में सजे चर्च, रात में हुआ कैंप फायर

6 of 8
रामपुर में सजा चर्च - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर
रामपुर में रविवार रात 12 बजते ही कैंप फायर के साथ क्रिसमस सेलीब्रेशन का दौर शुरू हो गया। यीशु के अनुयायियों ने प्रभु यीशू मसीह के जन्म की खुशियां मनाते हुए एक-दूसरे को हैप्पी क्रिसमस कहकर बधाई दी। सिविल लाइंस स्थित मैथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में रात में स्पेशल व्हाइट नाइट सर्विस के साथ ही विशेष प्रार्थना सभा, गीत-संगीत का कार्यक्रम हुआ। कैथोलिक चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। फादर जोस ने प्रार्थना की और प्रभु यीशू के जन्म की सभी को बधाई दी। 

फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर
विज्ञापन

7 of 8
संभल के चंदौसी में सजा चर्च - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो चंदौसी
संभल में भी क्रिसमस की तैयारियां चर्च में पूरी कर ली गई है। सोमवार को क्रिसमस पर आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा तथा अन्य कार्यक्रमों को लेकर रविवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिन पर आज केक काटे जाएंगे। इसके अलावा विशेष चर्च में प्रार्थना सभा से लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।    फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो चंदौसी 
विज्ञापन

क्रिसमस पर लगाएं पौधा

8 of 8
रामपुर में सजा ‌गि‌रिजाघ्‍ार - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर
मुरादाबाद बाइबल बिलीवर्स टीम की बैठक पारकर कालेज रोड पर सम्पंन हुई। जिसमें वक्ताओं ने मसीही समाज के लोगों से अपील की गई कि क्रिसमस पर्व पर सभी अपने-अपने हाथ से एक पौधा गमले में या जमीन में अवश्य लगाए। ग्रीन मुरादाबाद क्लीन मुरादाबाद के तहत हमें शहर और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है। अध्यक्षता पादरी पौल सारस्वत ने संचालन दौलत सिंह ने किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें