मुरादाबाद में मां और भाई की हत्या की आरोपी युवती दो साल से बीमार चल रही थी। वह पांच दिन से ज्यादा परेशान थी। वह घरवालों पर हमला करने की कोशिश कर रही थी। साथ ही बाहर जाने का भी प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
1 of 12
कांठ में दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद में मां और भाई की हत्या की आरोपी युवती को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी युवती दो साल से बीमार चल रही थी। वह पांच दिन से ज्यादा परेशान थी। बार-बार परिवार के लोगों पर हमला करने के लिए दौड़ रही थी। जिस कारण उसे बंधक बनाकर रखा गया था। बुधवार की शाम वह बंधक मुक्त हो गई और उसने हमला कर दिया था। इलाज कराने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। वह बार-बार परिवार के लोगों पर हमला करने के साथ ही घर से बाहर भाग रही थी। जिस कारण उसे बांध दिया गया था।
बुधवार को उसकी देखभाल के लिए मां और छोटा भाई घर रुके थे। पता नहीं कैसे अपने हाथों की रस्सी खोल ली और हमला कर मां बेटे को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
2 of 12
कांठ में दोहरा हत्याकांड
- फोटो : संवाद
युवती ने खूंटे से पीट-पीटकर मां और भाई को मार डाला
मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र के गांव भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर में बुधवार की शाम करीब छह बजे 19 वर्षीय एक युवती ने अपनी मां मुन्नी देवी (56) और भाई अर्जुन (22) की सरिया और खूंटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाली युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। घटना के समय परिवार के अन्य लोग खेत पर गेहूं की कटाई करने गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में ले लिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन
3 of 12
घटना के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कांठ क्षेत्र के भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर गांव निवासी मुन्नी देवी के परिवार में दो बेटे राजीव, अर्जुन और तीन बेटियां सोनिया, भूरी और एक मानसिक रूप से कमजोर बेटी है। मुन्नी के पति की मौत हो चुकी है। बुधवार की शाम मुन्नी का बड़ा बेटा राजीव अपनी बहन सोनिया और भूरी के साथ गेहूं की कटाई करने के लिए खेत पर गया था, जबकि घर में अर्जुन अपनी मां मुन्नी देवी के साथ मौजूद था।
4 of 12
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी बेटी
- फोटो : संवाद
मुन्नी की मानसिक रूप से कमजोर बेटी घर के आंगन में एक साइड पड़ी चारपाई पर थी और रस्सी से बंधी थी। अर्जुन भी आंगन में दूसरी चारपाई पर सो रहा था। अचानक मानसिक रूप से कमजोर युवती उग्र हो गई और हाथ-पांव पर बंधी रस्सी खोल ली। आंगन में पड़ा खूंटा उठाया और चारपाई पर सो रहे अपने भाई अर्जुन पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर घर के आंगन में बर्तन धो रहीं मुन्नी बेटे को बचाने के लिए आईं तो युवती ने उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
5 of 12
जान गंवाने वाला अर्जुन
- फोटो : संवाद
परिजन घर आए तो पुलिस को दी गई सूचना
मां-बेटे बुरी तरह घायल होकर आंगन में ही गिर गए। कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई। वारदात की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी खेत से घर आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कांठ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर है। परिवार के लोगों ने बताया कि उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
6 of 12
बेटी के हमले में जान गंवाने वाली मां मुन्नी देवी
- फोटो : संवाद
जिले में हर पांचवें दिन हुआ कत्ल... लालच, धोखा, शक वजह
मुरादाबाद जिले में हर पांचवें दिन एक कत्ल किया जा रहा है। पिछले 112 दिन में 19 लोगों मौत मौत की नींद सुला दिया गया। लालच, धोखा, शक और रंजिश इन हत्याओं की मुख्य वजह रही हैं। कहीं लालच में बेटे ने मां की हत्या कर दी तो कहीं भाई ही भाई का दुश्मन बन गया। कुछ मामले तो ऐसी भी सामने आए हैं जिसमें मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्रेम संबंधों का पता चलने पर भाइयों ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
7 of 12
देर रात में मचा रहा कोहराम
- फोटो : संवाद
संपत्ति विवाद के चलते एक जज के पिता को उनके ही साले ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। एक अन्य दुखद घटना में पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। यूट्यूबर ने अपनी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इन सभी वारदातों ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इन 19 हत्याओं को सुलझा लिया है। दो मामले ऐसे हैं जिनमें नामजद सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। सोमवार की रात सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में पति पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी तो बुधवार को कांठ क्षेत्र में एक युवती ने अपने मां और भाई भी हत्या कर दी।
8 of 12
जान गंवाने वाले बेटे अर्जुन मां मुन्नी देवी और हत्यारोपी
- फोटो : संवाद
केस- एक
जमीन बेचने के विरोध में मां की हत्या
पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर गांव में दो जनवरी 2026 की दोपहर कपिल सैनी ने अपनी सावित्री देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। कपिल जमीन बेचना चाहता था लेकिन मां इसका विरोध कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था।
9 of 12
दोहरे हत्याकांड के बाद परिजनों में मचा कोहराम
- फोटो : संवाद
केस दो
पाकबड़ा क्षेत्र के गांव में युवती और उसके प्रेमी अरमान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दावा था कि इस वारदात को काजल के तीन भाइयों ने अंजाम दिया था। 18 जनवरी की रात अरमान काजल से मिलने उसके घर पहुंच गया था। भाइयों ने दोनों को बातचीत करते हुए पकड़ लिया था। हत्या करने के बाद तीनों की लाशें गांगन नदी किनारे दबा दी गई थीं।
10 of 12
कांठ में गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
केस तीन
मझोला के बुद्धि विहार में 6 मार्च 2026 को हार्दिक ने अपनी जुड़वा बहन हिमसिखा की चाकू से 80 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी थी। हार्दिक का किसी युवती से ऑनलाइन प्रेम संबंध चल रहा था लेकिन ब्रेकअप हो गया था। उसे लगता था कि उसकी मां और बहन इस रिश्ते के खिलाफ थे और उसी के कारण उसका ब्रेकअप हुआ है। हार्दिक ने अपनी मां पर चाकू से छह हमले किए थे।
11 of 12
हत्याकांड की सूचना के बाद पहुंचे लोग
- फोटो : संवाद
केस चार
संपत्ति के विवाद में बहनोई की हत्या
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव चौराहे पर 27 फरवरी की शाम बेकरी संचालक मो. असद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड को उनके साले मो. जफर ने अंजाम दिया था। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं लेकिन अब तक मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है।
दो लोगों की माैत के बाद गमगीन बहनें
- फोटो : संवाद
केस पांच
भाई भतीजों ने किसान को मार डाला
मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में संपत्ति विवाद में 13 अप्रैल 2026 की शाम विजय नाम के व्यक्ति ने अपने बेटों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने सगे भाई और किसान सुरेश (55) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सुरेश की पत्नी और सास पर भी घायल किया गया था। पुलिस विजय समेत चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। इस मामले में 11 आरोपी हैं पुलिस अब तक अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।