Asad murder case Moradabad: मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या उसके साले ने कर दी। दस लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटर साले ने बाइक सवार जीजा को गोली मारी। जिससे उनकी मौत हो गई। कारोबारी असद अपने दूसरे साले के साथ तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे थे।
मुरादाबाद के नागफनी थाने के बंगला गांव चौराहे पर शुक्रवार की शाम करीब सवा सात बजे बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर तैनात आसमा सुल्ताना के पिता और शहर की मशहूर अलवीना बेकरी के संचालक मो. असद (62) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को मो. असद के हिस्ट्रीशीटर साले जफर ने अंजाम दिया है। जफर लंबे समय से दस लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। रकम नहीं मिलने पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।
घटना के समय मो. असद अपने दूसरे साले मुजाहिद के साथ तरावीह की नमाज बढ़ने लाल मस्जिद जा रहे थे। पुलिस और एसओजी टीम हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
2 of 10
मुरादाबाद में मो. असद की गोलीमार हत्या
- फोटो : संवाद
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी निवासी मो. असद अलवीना बेकरी के मालिक थे। परिवार में पत्नी मजहर सुल्ताना, एक बेटा अरीब और तीन बेटियां आसमा सुल्ताना, निशा और रूमा हैं।
विज्ञापन
3 of 10
सरेआम चाैराहे पर मारी थी गोली
- फोटो : संवाद
बेटी आसमा सुल्ताना और लाजपत नगर निवासी दामाद मोहम्मद जुल्करनैन आलम आलम जज हैं। दोनों बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर तैनात हैं।
4 of 10
घटनास्थल पर जांच करते एएसपी और अन्य
- फोटो : संवाद
लाल मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे थे असद
शुक्रवार की शाम करीब सवा सात बजे मो.असद अपने साले नागफनी के डहरिया निवासी मुजाहिद के साथ स्कूटी से लाल मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अभी इनकी स्कूटी नागफनी क्षेत्र में जिगर कॉलोनी रोड पर बंगला गांव चौराहे के पास से गुजर रही थी।
विज्ञापन
5 of 10
बेकरी का कारोबार करते थे मृतक
- फोटो : संवाद
इसी दौरान पीछे से मो. असद का साला जफर बाइक से आ गया। बाइक कोई दूसरा व्यक्ति चला रहा था। उसने बाइक स्कूटी के बराबर में लगा दी। मो. असद और मुजाहिद कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे जफर ने मो.असद के सिर में पिस्टल सटाकर गोली मार कर दी।
विज्ञापन
6 of 10
हत्या के बाद परिजनों में नाराजगी
- फोटो : संवाद
इस घटना से मो. असद स्कूटी से नीचे गिर गए और मुजाहिद भी लड़खड़ाकर सड़क पर जा गिरे। व्यस्ततम चौराहे के पास सरेशाम हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए।
विज्ञापन
7 of 10
मुरादाबाद में मो. असद की गोलीमार हत्या
- फोटो : संवाद
आरोपी जफर ने मांगी थी मो. असद से दस लाख रुपये की रंगदारी
इस बीच हत्यारोपी जफर और उसका साथी बंगला गांव की ओर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मो. असद को जिला अस्पताल लाई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी जफर ने कुछ दिन पहले ही मो. असद से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
8 of 10
मुरादाबाद में हत्या की वारदात
- फोटो : संवाद
इस मामले में मझोला थाने में रिपोर्ट भी दर्ज है। इसके अलावा जफर का अपने भाई मुजाहिद से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें हत्यारोपी और उसके साथी की तलाश में जुटी हैं।
9 of 10
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
वारदात के बाद स्टेशन की ओर भागे आरोपी
बंगला गांव चौराहे के पास गोली मारकर हत्या करने के बाद बाइक सवार आरोपी सीधे भाग निकले। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल तो रेलवे स्टेशन की ओर भागे नजर आए हैं। ट्रेन में बैठने की आशंका जताई गई। इसके बाद पुलिस की टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। लेकिन टीम को सफलता नहीं लग पाई है।
हत्या की घटना के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
हत्या के बाद मच गई भगदड़
बंगला गांव चौराहे पर शुक्रवार की शाम जहां हत्या की गई है वहां भीड़ भाड़ थी और दुकानों पर लोग मौजूद थे। इसी बीच फायरिंग की आवाज सुनी तो भगदड़ मच गई। आनन-फानन दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा कर वहां से निकल गए।