फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात में शारीरिक संबंध बनाते समय पत्नी का कत्ल, कमरे में नग्न लाश छोड़ भाग गया पति; एकता हत्याकांड की कहानी

Wed, 08 Apr 2026 01:34 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में महिला शिक्षिका की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। पति ने शारीरिक संबंध के दौरान पत्नी का गला दबा दिया। मौत के बाद आरोपी पत्नी का शव निर्वस्त्र हाल में बिस्तर पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। वह नशा मुक्ति केंद्र जा चुका है।
विज्ञापन
1 of 10
rampur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली इलाके के शिव विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शिक्षिका की मुंह दबाकर पति ने हत्या की थी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतका के पिता राजेंद्र सिंह की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

2 of 10
रामपुर में आरोपी हत्यारोपी - फोटो : संवाद
हत्या की यह वारदात शनिवार रात सिविल लाइंस की शिव विहार कॉलोनी की है। मेरठ जिले के मवाना तहसील के ग्राम खटीना निवासी राहुल की मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव निवासी पत्नी एकता उर्फ पूजा चमरौवा ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन

3 of 10
रामपुर में मृतक शिक्षिका और उसका हत्यारोपी पति - फोटो : संवाद
करीब दो साल से वह अपने पति व बच्चे के साथ शिव विहार कॉलोनी में सुभाष कुमार के मकान में किराये पर रहती थीं। कॉलोनी के लोगों के अनुसार, सोमवार की सुबह दूध वाला आया और उसने कई आवाजें दी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिस पर दूध वाले ने मकान मालिक को मामले की जानकारी दी।

4 of 10
घटना की जानकारी देते एएसपी - फोटो : संवाद
निर्वस्त्र हालत में पड़ा था एकता का शव
एकता का शव निर्वस्त्र हालत में पड़ा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि मुंह दबाकर दम घुटने से हुई थी। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि शनिवार को राहुल रामपुर आया था।
विज्ञापन

5 of 10
हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
उसकी पत्नी और बेटा घर में ही थे। इसके बाद उन्होंने शॉपिंग की। देर रात पत्नी से शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसकी बहस हुई और उसने मुंह दबाकर पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

6 of 10
रामपुर में महिला शिक्षिका की हत्या - फोटो : संवाद
कहा कि पूछताछ में राहुल ने मुंह दबाकर हत्या की बात कबूली भी है। बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 10
महिला शिक्षिका की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
नशे का आदी है राहुल, तीन बार जा चुका नशा मुक्ति केंद्र
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि राहुल नशे का आदि है। वह पूर्व में भी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो चुका है। सोमवार को हत्या के बाद वह मेरठ में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ।

8 of 10
पत्नी की हत्या का आरोपी पति - फोटो : संवाद
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के अनुसार पूछताछ में उसके पति राहुल ने गला घोंटकर हत्या की बात स्वीकार की है। सूचना मिलने पर मौके पर आए राहुल के पिता नारायण सिंह का कहना है कि राहुल इस वक्त मेरठ के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था।

9 of 10
महिला शिक्षिका एकता (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
पिता ने बताया कि वह पांच दिनों पहले रामपुर आए थे। समय-समय पर वह सामान देने के लिए यहां पर आते रहते हैं। राहुल नशे का आदी है। उसे पहले भी दो बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती किया जा चुका था। रविवार की शाम को भी राहुल अपने पांच साल के बेटे आदि को लेकर मेरठ आया और अपने छोटे भाई को सूचना दी थी। 
विज्ञापन

10 of 10
रामपुर में शिक्षिका की माैत की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस ने कमरा किया सील
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की, फिर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद किराये वाले कमरे को सील कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें