मुरादाबाद में प्रेमी युगल ने नदी में छलांग लगा दी। रामगंगा नदी के पुल से एक दूसरे का हाथ पकड़कर लड़का और किशोरी कूद गए। पहले बुलेट से काफी देर तक घूमते रहे। इसके बाद रामगंगा पुल पर बुलेट खड़ी की। लड़के ने ताऊ को मैसेज किए और प्रेमिका का हाथ पकड़कर नदी में छलांग लगा दी।
बीस साल के युवक तुषार गोस्वामी और सोलह साल की दसवीं की छात्रा ने शनिवार की दोपहर एक बजे मुरादाबाद जिले के कटघर क्षेत्र में कल्याणपुर गांव के पास पुल से एक दूसरे का हाथ थामकर उफनी रामगंगा में छलांग लगा दी। बरेली से दिल्ली लौट रहे एक युवक ने दोनों को बचाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई।
युवक ने छलांग लगाने से करीब एक घंटे पहले अपने ताऊ को मैसेज लिखा था कि वह मरने जा रहा और बाइक पुल पर खड़ी है। कुछ ही देर में पुलिस और परिजन भी पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से नदी में दोनों की तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
2 of 10
युवक और युवती की तलाश करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि एक दूसरे का हाथ पकड़ कर रामगंगा नदी में कूदने वाला तुषार गोस्वामी कटघर क्षेत्र के सूरज नगर का रहने वाला है। इसके साथ कूदने वाली छात्रा भी कटघर क्षेत्र की ही बताई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 10
घटना के बाद मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
अपने मां बाप के इकलौते बेटे तुषार ने 12वीं तक पढ़ाई की और कोतवाली क्षेत्र में बुधबाजार स्थित कपड़े के शोरूम में नौकरी करने लगा। तुषार के पिता प्रदीप गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे तुषार रोज की तरह ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
4 of 10
युवक के बारे में बताते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसने 11:50 पर अपने ताऊ सुधीर गोस्वामी को व्हाट्सएप कॉल की लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं। इसके पांच मिनट बाद उसने वीडियो कॉल की लेकिन यह कॉल भी रिसीव नहीं हुई। दोपहर 12 बजे उसने अपने ताऊ के नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज किया। जिसमें उसने लिखा है कि ताऊ मैं मरने जा रहा हूं। मेरी बुलेट बाइक पुल पर खड़ी है। घर से दूसरी चॉबी लेकर आजाओ।
विज्ञापन
5 of 10
लोगों ने भी युवक और युवती को खोजने की कोशिश की
- फोटो : अमर उजाला
इस मैसेज के लिखने के करीब एक घंटे बाद तुषार छात्रा के साथ दलपतपुर जीरो प्वाइंट से होकर दिल्ली लखनऊ हाईवे कल्याणपुर गांव के पास रामगंगा नदी के पुल पर पहुंच गया। यहां दोनों ने एक दूसरे के हाथ पकड़ लिए। कुछ देर दोनों रामगंगा की ओर देखते रहे। इसी दौरान एक प्रत्यक्षदर्शी ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों ने पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
6 of 10
कटघर इलाके की घटना
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी ने शोर मचाया और अन्य वाहन चालकों को रोक कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस को कॉल कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर कटघर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थानीय गोताखोर भी बुला लिए और दोनों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
7 of 10
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
ताऊ के मोबाइल पर भेजा मैसेज
पुल पर खड़ी बुलेट के नंबर के जरिए पता चला कि यह बाइक तुषार की है। उसके घर सूचना भिजवाई गई। तब परिवार के लोगों ने ताऊ के मोबाइल पर भेजा मैसेज पढ़ा। इसके बाद परिजन भी आ गए। कुछ ही देर में छात्रा के परिजन भी आ गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीएसी और स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश का रहे हैं।
8 of 10
तुषार की बुलेट
- फोटो : अमर उजाला
फोन पर बात करने पर छात्रा को परिजनों ने डांट दिया था
पुलिस की जांच में सामने आया है कि शुक्रवार की रात तुषार और छात्रा फोन पर बात कर रहे थे। परिवार के लोगों ने छात्राा को बात करते हुए पकड़ लिया था तब उसकी डांट लगा दी थी। छात्रा अपने नाना के घर अमरोहा के डिडौली क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही है। परिवार के लोगों ने उसे नाना के घर जाने को बोल दिया था। नाना के घर जाने से पहले वह तुषार से मिलने के लिए चली गई थी। दोनों दस बजे से साथ साथ घूम रहे थे। इसके बाद वह रामगंगा नदी के पुल पर पहुंच गए थे।
9 of 10
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इकलौते भाई की तलाश में नदी किनारे भटकती रही बहन
तुषार के परिवार में मां सुविता गोस्वामी, पिता प्रदीप गोस्वामी, ताऊ सुधीर गोस्वामी, बहन खुशी और कनिष्का हैं। शनिवार सुबह तब तुषार के रामगंगा नदी में कूदने की जानकारी मिली तो परिजन मौके पर पहुंच गए। बहन खुशी तो भाई को ढूंढते ढूंढते रामगंगा किनारे किनारे काफी दूर तक निकल गई।
मुरादाबाद में पुल से कूदे युवक और युवती
- फोटो : अमर उजाला
कूदने से पहले हादसे में बाल-बाल बचे दोनों
दिल्ली निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह बरेली से लौट रहा था। जीरो प्वाइंट से लेकर पुल तक उसकी बाइक युवक और उसके साथ मौजूद लड़की के पीछे पीछे चल रही थी। दोनों बुलेट पर सवार थे लेकिन एक दूसरे से किसी बात पर झगड़ रहे थे और तेज तेज आवाज में बात कर रहे थे। एक वाहन से टकराने से भी बचे थे। इसके बाद उन्होंने बुलेट रोक दी और छलांग लगा दी थी।