फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: तापमान का नया रिकॉर्ड... मुरादाबाद का पारा पहुंचा 45 डिग्री, 25 साल बाद सबसे ज्यादा गर्म दिन रात

Fri, 31 May 2024 02:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 6
मुरादाबाद में भीषण गर्मी से बचने की जुगत में युवतियां - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में भीषण गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार को सुबह से ही लू का प्रकोप जारी है। इसके चलते सड़कों से वाहन और लोग नदारत हैं। चारों तरफ सुनसानी छाई हुई है। इससे पहले 30 मई 25 साल में सबसे गर्म दिन व रात रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इससे पहले वर्ष 1999 में 45 डिग्री के आसपास तापमान रहा था, क्योंकि उस वर्ष सूखा पड़ा था।

विज्ञापन

2 of 6
मुरादाबाद में भीषण गर्मी से बचने की जुगत में युवतियां - फोटो : अमर उजाला
आजकल आसमान से बरसती आग से जीना दूभर हो गया है। इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हीट वेव और लू के थपेड़े बैचेनी बढ़ा रहे हैं। 21वीं सदी में इतनी भयंकर गर्मी पड़ रही है। सूरज निकलने के साथ धूप की जो तपिश शुरू होती है, वह आधी रात तक बरकरार रहती है। सुबह दस बजे के बाद से कालोनियों में सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
मुरादाबाद में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर के समय बाजारों में और प्रमुख चौराहों पर इक्का-दुक्का दोपहिया वाहन चालक नजर आते हैं। दोपहिया वाहन चालक सूती कपड़े से खुद को लपेटे हुए होते हैं, इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलती है। स्थिति यह है कि रात 11 बजे भी गर्म हवाएं झुलसाती हैं। रात को भीषण गर्मी सोने नहीं दे रही है। पंखा और कूलर की हवा भी ठंडी नहीं लग रही है।

4 of 6
मुरादाबाद में भीषण गर्मी से बचने की जुगत में युवतियां - फोटो : अमर उजाला
सामान्य से छह डिग्री अधिक तापमान
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

5 of 6
मुरादाबाद में भीषण गर्मी से बचने की जुगत में युवतियां - फोटो : अमर उजाला

अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बृहस्पतिवार सुबह वातावरण में नमी 44 फीसदी थी, जो शाम को घटकर 25 डिग्री सेल्सियस रह गई। दिन में हवाओं का रुख भी बदलाव। सुबह हवा पूरब दिशा से पश्चिम दिशा में और शाम को पश्चिम दिशा से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुरादाबाद में भीषण गर्मी से बचने की जुगत में युवतियां - फोटो : अमर उजाला
30 दिन में लगभग दस डिग्री बढ़ा तापमान
पिछले माह 30 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मई माह की शुरुआत से ही अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होती गई। बृहस्पतिवार को 30 मई को न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इन 30 दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग दस डिग्री की बढ़ोतरी हुई। चिकित्सकों के अनुसार रात को तापमान बढ़ने की वजह से लोगों को बेचैनी और अनिद्रा की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें