फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दादी' से शादी करने पर कत्ल: आठ माह से नफरत की आग में जल रहा था अवदीप, न्यूजीलैंड में ही रची थी हत्या की साजिश

Tue, 13 Oct 2026 03:59 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

कार वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह की हत्या का आरोपी सौतेला बेटा अवदीप 22 सितंबर को भारत आया था। आरोपी अपने घर जाने के बजाय रुद्रपुर में रहकर हत्या की योजना बनाता रहा। फुफेरे भाई के साथ मिलकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
1 of 13
नवजोत हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के रामपुर में कार वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नवजोत सिंह ने फरवरी 2026 में आरोपी अवदीप की मां से दूसरी शादी की थी। पुलिस के अनुसार, इसकी जानकारी होने के बाद से ही अवदीप नाराज था। वह पहले भी यहां आना चाहता था, लेकिन आ नहीं सका। 

शादी के आठ माह बाद भारत आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। मां की दूसरी शादी से नाराज होकर अवदीप सिंह ने अपने सौतेले पिता नवजोत सिंह की हत्या की साजिश रची। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
रामपुर में नवजोत की हत्या का खुलासा - फोटो : संवाद
पुलिस के मुताबिक, न्यूजीलैंड में रहते हुए ही उसने नवजोत सिंह की हत्या का मन बना लिया था। 22 सितंबर को भारत लौटने के बाद वह घर नहीं गया, बल्कि उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहकर हत्या की योजना बनाता रहा। 
विज्ञापन

3 of 13
Navjot Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौका मिलने पर रामपुर के मिलक खानम क्षेत्र में अपने फुफेरे भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने नवजोत सिंह की हत्या के मामले में अवदीप सिंह और उसके फुफेरे भाई राजनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है।

 

4 of 13
Navjot Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिलक खानम में कार वॉश सेंटर संचालक नवजोत सिंह की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने पूरे प्रकरण का खुलासा किया। एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार, अवदीप मृतक की पत्नी कमलजीत कौर के पहले पति से बेटा है। 
 
विज्ञापन

5 of 13
Navjot Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नवजोत सिंह ने इसी साल फरवरी में कमलजीत कौर से दूसरी शादी की थी। पुलिस का कहना है कि इस विवाह से अवदीप नाराज था। वह न्यूजीलैंड में अपने भाई जोगनप्रीत के साथ डेयरी का काम करता था।
 
विज्ञापन

6 of 13
Navjot Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां की दूसरी शादी से नाराजगी के चलते उसने सौतेले पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। एएसपी के मुताबिक, 22 सितंबर को भारत लौटने के बाद अवदीप सीधे घर नहीं पहुंचा। उसकी वापसी की जानकारी न तो उसकी मां कमलजीत कौर को लगी और न ही नवजोत सिंह को। 

 
विज्ञापन

7 of 13
Navjot Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाता रहा। इस दौरान वह उत्तराखंड के रुद्रपुर में भी काफी दिनों तक रुका। पुलिस के अनुसार, बाद में उसने अपने फुफेरे भाई के साथ मिलकर मिलक खानम क्षेत्र में नवजोत सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में अवदीप सिंह और राजनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्या के पीछे की परिस्थितियों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
 

8 of 13
Navjot Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूजीलैंड में रहने वाला दूसरा भाई भी जांच के घेरे में
न्यूजीलैंड में रहने वाले अवदीप सिंह का बड़ा भाई जोगनप्रीत भी पुलिस के निशाने पर है। बताया जा रहा है कि वह इस समय न्यूजीलैंड में ही है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि जोगनप्रीत के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद तय होगा कि जोगनप्रीत को रामपुर लाया जाए या नहीं। यदि उसकी भूमिका भी पाई जाती है तो उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत रामपुर लाया जाएगा।

 

9 of 13
Navjot Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्या है पूरा मामला
सीने में चार गोलियां दागकर वाशिंग सेंटर संचालक की हत्या

रामपुर के मिलकखानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर शनिवार को कार सवार बदमाशों ने वाशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह (29) की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उनके सीने पर चार राउंड फायर किए। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने में करीब सात राउंड फायर किए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से बिलासपुर की ओर भाग गए।

10 of 13
Navjot Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही एएसपी अनुराग सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच पड़ताल की।

 

11 of 13
Navjot Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टाहकलां गांव निवासी निशान सिंह के बेटे नवजोत सिंह का मिलकखानम-बिलासपुर मार्ग पर कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर गिल कार वॉशिंग सेंटर है। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने सेंटर पर बैठे थे। तभी कार सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और उतरते ही उन्होंने नवजोत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। सीने में गोलियां लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। 

12 of 13
नवजोत हत्याकांड की पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावर कार में बैठकर बिलासपुर की ओर भाग निकले। कुछ ही देर में नवजोत सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और सीओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ हर्षिता सिंह का कहना है कि पुलिस हर एंगल से वारदात की जांच कर रही है।
विज्ञापन

13 of 13
रामपुर में हत्या
रिश्ते की विधवा दादी से किया था प्रेम विवाह
मिलकखानम थाना क्षेत्र में कार प्रेशर वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह की करीब तीन साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। बताया जाता है पत्नी ने अपने मायके में जहर खा लिया था लेकिन पत्नी के मायके वालों ने हत्या होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी और नवजोत को जेल जाना पड़ा था।

वह करीब डेढ़ साल पहले जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद उसने अपनी उम्र से करीब 16-17 साल बड़ी विधवा महिला से शादी कर ली थी। बताया जाता है कि जेल से जमानत पर आने के बाद नवजोत का अपनी पड़ोसन जिनकी आयु करीब 45 वर्ष है और रिश्ते में उसकी दादी लगती है से प्रेम प्रसंग हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें