फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ठंड का असर: मुरादाबाद में आठवीं तक के स्कूलों का समय बदला, रामपुर जिले में 20 तक अवकाश घोषित

Wed, 17 Dec 2025 07:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/रामपुर

सार

ठंड को देखते हुए मुरादाबाद जिले में आठवीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया। अब स्कूल दस बजे खुलेंगे। उधर, रामपुर जिले में बीस दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद में घने कोहरे के बीच गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में कड़ाके की ठंड की वजह से बुधवार को स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया। अब कक्षा आठ तक के स्कूल सुबह दस बजे खुलेंगे। पिछले तीन दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन - फोटो : अमर उजाला
वह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे थे। इसको लेकर मंगलवार को मुरादाबाद पेरेंट्स ऑफ आल स्कूल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों का समय परिवर्तित करने की मांग की थी। इसके आधार पर बुधवार को जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन - फोटो : अमर उजाला
डीएम अनुज सिंह के अनुसार अत्याधिक शीतलहर, कोहरे के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा नर्सरी से आठ तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों का संचालन सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। सभी स्कूलों द्वारा इस आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

4 of 7
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन - फोटो : अमर उजाला

रामपुर जिले में कक्षा आठ तक के स्कूल 20 तक बंद
रामपुर जिले में दो दिन से कड़ाके की सर्दी हो रही है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर डीएम ने जिले में आठवीं तक के स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन - फोटो : अमर उजाला
अब स्कूल 22 दिसंबर को खुलेंगे। साथ ही आदेश नहीं मानने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। डीएम ने बताया कि यह अवकाश सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों के लिए है। इस दौरान अगर कोई विद्यालय खुला पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन - फोटो : अमर उजाला
न्यूतम तापमन 10 डिग्री पहुंचा
 बुधवार को भी दिनभर कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकली। सर्द हवा चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। दिन का तापमान लुढ़ककर 20.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। बुधवार सुबह दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन - फोटो : अमर उजाला
उधर, मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक दानिश खान ने बताया कि इस दौरान रामपुर समेत आसपास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहेगा। पहाड़ की ओर से ठंडी हवा चलती रहेगी। इससे सर्दी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें