मुरादाबाद में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गई है। हाईवे पर चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे हैं। कोहरे को देखते हुए डीएम ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन
- फोटो : अमर उजाला
घने कोहरे ने बुधवार को ठिठुरन बढ़ा दी। कंपकंपा देने वाली सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कोहरे के बीच दृश्यता शून्य रही। इसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा। ट्रेनें पांच घंटे से लेकर 13 घंटे तक की देरी से मुरादाबाद पहुंचीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 11
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे के सामने बेबस यात्री और रेल महकमा समस्या का कोई हल नहीं निकाल पाए। अधिकारियों के एक्स हैंडल को टेग कर पोस्ट करने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। ट्रेन ड्राइवरों को दी जाने वाली फॉग सेफ डिवाइस भी नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
3 of 11
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ट्रैक पर 60 से 75 किमी प्रतिघंटा की अधिकतम गति सीमा लागू कर दी गई है। मंगलवार को अर्चना एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, बेगमपुरा, शहीद, नौचंदी, श्रमजीवी और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी देरी से चलीं। रेल प्रशासन का कहना है कि अन्य रेल मंडलों में ब्लॉक और कोहरे में दृश्यता बेहद कम होने के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।
4 of 11
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने जारी किया अलर्ट
डीएम ने ठंड से बचाव करने के लिए आम लोगों को अलर्ट किया है। उन्होंने लोगों से कोयले की अंगीठी, मिट्टी का चूल्हा, हीटर आदि के प्रयोग में सावधानी बरतने की अपील की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय ने बताया कि जिले की सभी तहसील स्तर से 73 स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। इसमें बिलारी के 34, सदर के 16, ठाकुरद्वारा के 11 और कांठ के 12 स्थल शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 11
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन
- फोटो : अमर उजाला
अस्पतालों की ओपीडी में बढ़े सांस के मरीज
ठंड से शहर के अस्पतालों और क्लीनिकों में डॉक्टरों की ओपीडी में सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। चेस्ट फिजिशियन डॉ. एके वर्मा, डॉ. सीपी सिंह के मुताबिक ठंड, नमी और प्रदूषण के मेल से अस्थमा, ब्रॉन्काइटिस और सांस की अन्य समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
6 of 11
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन
- फोटो : अमर उजाला
इस सप्ताह बना रहेगा कोहरा, राहत नहीं
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार कम हैं। आने वाले दिनों में भी सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ठंड इसी तरह रही तो जिले में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित की जा सकती है।
विज्ञापन
7 of 11
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन
- फोटो : अमर उजाला
16 दिसंबर को अलग अलग शहरों का तापमान
मुरादाबाद 20 डिग्री
जम्मू 24 डिग्री
देहरादून 24 डिग्री
शिमला 21 डिग्री
हरिद्वार 24 डिग्री
नैनीताल 19 डिग्री
8 of 11
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में हुए हादसे के बाद अलर्ट हुई पुलिस
मथुरा में मंगलवार को कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत ने सभी को झकझोर दिया। इस हादसे का असर मुरादाबाद में भी देखने को मिला। यातायात पुलिस और थानों की पुलिस ने जगह जगह वाहनों को रुकवाया और चालकों को बताया कि वह सावधानी से वाहन चलाएं और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। कोहरा और धुंध अधिक होने पर हाईवे किनारे वाहन खड़ा लें और धुंध व कोहरा कम होने पर आगे का सफर तय करें।
9 of 11
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन
- फोटो : अमर उजाला
हादसों को लेकर पुलिस संवेदनशील है। कोहरे में हादसे न हों, इसके लिए जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं और वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जा रहे हैं। वाहन चालकों को समझाया जा रहा है कि वह कोहरे में फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। इस दौरान वाहनों की रफ्तार कम रखें। -सतपाल अंतिल, एसएसपी
10 of 11
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे में बिजली के पोल से टकराई बस
कांठ रोड पर शेरुआ चौराहे के पास मंगलवार सुबह पांच बजे कोहरे में रोडवेज बस बिजली के पोल से टकरा गई। हालांकि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। रोडवेज की बस नजीबाबाद ज रही थी। शेरुआ में बस अनियंत्रित होकर पोल बिजली से टकरा गई।
यात्रियों ने डायल 112 पर कॉल की। पीआरवी और अगवानपुर पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि घने कोहरे की वजह बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई थी। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित रहे और यातायात में कोई रुकावट नहीं हुई।