मुरादाबाद में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से कई इलाकों में हुआ जलभराव
साढ़े चार घंटे तक लगातार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। आजाद नगर, कोर्ट रोड स्थित अशोक नगर, तहसील स्कूल, किसरौल, लाइनपार मंडी समिति में सड़कों की स्थिति बदहाल होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी रही। दूसरी ओर अधिकारियों का दावा है कि कई इलाकों में जलभराव की समस्या समाप्त हुई है।