यूपी के अमरोहा में एक पिता ने ही अपने बेटे की हत्या सुपारी देकर कराई थी। पिता ने दोस्त के माध्यम से दो बदमाशों को बेटे को मारने के लिए 2.70 लाख में सुपारी दी थी। बदमाशों ने उसके बेटे को मार डाला। पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
अमरोहा में बेटे के शादीशुदा महिला से संबंधों से नाराज पिता ने सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी। उसने अपने दोस्त के जरिए दो बदमाशों को 2.70 लाख रुपये में सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी पिता सतेंद्र, उसके दोस्त उमर और सुपारी लेने वाले बदमाश जरीफ एवं रईस को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है।
बेटे दीपक की हत्या कराने के लिए पिता छह माह से साजिश रच रहा था। वारदात से पहले आरोपियों ने दीपक को खूब शराब पिलाई, इसके बाद शहबाजपुर कलां गांव के जंगल में ले जाकर तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन
2 of 13
दीपक हत्याकांड में शामिल आरोपी
- फोटो : संवाद
एसपी के मुताबिक, 22 जून की शाम को सतेंद्र ने अपने बेटे दीपक को उमर के घर भेजा था, यहां उसे पाइप देखने के लिए भेजा गया था। उमर ने यह जानकारी जरीफ को फोन पर दी। दीपक शराब पीने का आदी था, इसलिए जरीफ और रईस शराब की दो बोतल लेकर उमर के घर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 13
दीपक हत्याकांड में शामिल आरोपी
- फोटो : संवाद
दीपक के सिर और चेहरे पर फावड़े से वार
यहां, जरीफ और रईस ने दीपक को खूब शराब पिलाई। रात में करीब 10.30 बजे, जरीफ और रईस दीपक को उसकी बाइक पर बैठाकर ले गए और उमर के घर से एक फावड़ा भी साथ ले गए थे। दोनों ने शहबाजपुर कलां गांव के जंगल में दीपक के सिर और चेहरे पर फावड़े से वार किया।
4 of 13
अमरोहा के दीपक हत्याकांड
- फोटो : संवाद
पहचान मिटाने के लिए दीपक के कपड़े उतारे
इसके बाद, कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में ले जाकर तमंचे से गोली मारी और हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए दीपक के कपड़े उतार दिए और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद, फावड़ा, दीपक के कपड़े, मोबाइल और तमंचा लेकर हाईवे के पास स्थित अंडरपास में छिपा दिया।
विज्ञापन
5 of 13
अमरोहा के दीपक हत्याकांड का खुलासा। पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
दीपक के कपड़े और मोबाइल को वैक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के पास फेंक दिया और बाइक लेकर फरार हो गए। रात के करीब चार बजे, दोनों उमर के घर गए और बताया कि दीपक को मारकर गन्ने के खेत में डाल दिया है। अगले दिन, 23 जून को दीपक के पिता सतेंद्र ने बाकी एक लाख रुपये उमर को दे दिए, जिसे उसने अपने घर में छिपा लिए थे।
विज्ञापन
6 of 13
अमरोहा के दीपक हत्याकांड का खुलासा। पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
जरीफ पर तीन और रईस पर दर्ज हैं आठ मुकदमे
दीपक की हत्या करने वाले जरीफ पर बछरायूं, मंडी धनौरा और चांदपुर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरे हत्यारोपी रईस पर गजरौला, सैदनगली, गढ़मुक्तेश्वर में चोरी, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के आठ मुकदमे दर्ज हैं। मृतक दीपक के पिता सतेंद्र के खिलाफ भी नौगांवा सादात थाना में मारपीट, धमकी और गाली-गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
7 of 13
अमरोहा के दीपक हत्याकांड का खुलासा। पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम
दीपक हत्याकांड को सुलझाने वाली पुलिस टीम को एसपी अमित कुमार आनंद ने 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है। इस टीम में रजबपुर थानाध्यक्ष कोमल तोमर, अतरासी चौकी इंचार्ज लवलीश कुमार, सर्विलांस प्रभारी बिजेंद्र मलिक समेत 16 पुलिसकर्मी शामिल थे।
8 of 13
अमरोहा के दीपक हत्याकांड का खुलासा। पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
सतेंद्र का बड़ा बेटा था दीपक
गालिबबाड़ा गांव का निवासी सतेंद्र किसान है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। दीपक उसका बड़ा बेटा था, जबकि छोटा बेटा बी-फार्मा करने के बाद मंडी धनौरा स्थित एक अस्पताल में मेडिकल स्टोर चला रहा है।
9 of 13
अमरोहा के दीपक हत्याकांड का खुलासा। पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
सुपारी देकर करा दी बेटे की हत्या
अमरोहा में बेटे के शादीशुदा महिला से संबंधों से नाराज पिता ने सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी। उसने अपने दोस्त के जरिए दो बदमाशों को 2.70 लाख रुपये में सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी पिता सतेंद्र, उसके दोस्त उमर और सुपारी लेने वाले बदमाश जरीफ एवं रईस को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है।
10 of 13
अमरोहा के दीपक हत्याकांड का खुलासा। पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
शनिवार को एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सोमवार को रजबपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर कलां गांव के गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और सिर में गोली मारी गई थी। अगले दिन मृतक की पहचान नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गालिबबाड़ा निवासी दीपक के रूप में हुई थी।
11 of 13
अमरोहा के दीपक हत्याकांड का खुलासा। पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
इस मामले में मृतक के पिता सतेंद्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी के मुताबिक दीपक शराब पीने का आदी था और शादीशुदा महिला से उसके संबंध थे। करीब दो साल पहले दीपक उस महिला को घर ले आया था, जिसके बाद महिला के पति ने दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
12 of 13
अमरोहा के दीपक हत्याकांड का खुलासा। पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
इस संबंध में कई बार गांव में पंचायत हुई और महिला को उसके पति के पास भेज दिया गया। बावजूद इसके, दीपक महिला का साथ नहीं छोड़ रहा था और अपने पिता से संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था।
अमरोहा के दीपक हत्याकांड का खुलासा। पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
सतेंद्र ने धनौरा थाना क्षेत्र के हलपुरा गांव निवासी अपने दोस्त उमर के माध्यम से हलपुरा गांव के जरीफ और रईस से मुलाकात की और 2.70 लाख रुपये में अपने बेटे की हत्या की सुपारी दी। 22 जून की रात जरीफ और रईस ने दीपक को गन्ने के खेत में ले जाकर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी।