ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की बिक्री जोरों पर
- फोटो : संवाद
स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को सुबह-सुबह ठंड और कोहरे से जूझना पड़ा। दिन चढ़ने के बाद कोहरा तो छंट गया, लेकिन हल्की धुंध पूरे दिन बनी रही, जिससे सूरज नहीं निकल पाया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे बना हुआ है।