फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोहरे का कहर: संभल में तीन दिन स्कूल बंद, मुरादाबाद मंडल में जनजीवन प्रभावित... ठंड की तस्वीरें

Fri, 19 Dec 2025 01:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में घना कोहरा छाया हुआ है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। कोहरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। उधर, संभल में तीन दिन तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
1 of 13
मुरादाबाद में ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित - फोटो : संवाद

मुरादाबाद में शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक दिन का तापमान लगातार नीचे गिरेगा। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

2 of 13
मुरादाबाद में ठंड बढ़ी - फोटो : संवाद

इसके कारण लोगों ने गलन महसूस की। वैज्ञानिकों के मुताबिक 24 दिसंबर तक दिन का तापमान लगातार घटकर 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिन व रात के तापमान में अधिक अंतर न रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहने के आसार हैं। शुक्रवार को दिन में हल्की धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

3 of 13
मुरादाबाद में ठंड बढ़ी - फोटो : संवाद
दोपहर में ठंड कुछ कम हुई लेकिन दिन ढलने के बाद फिर ठंड का असर दिखने लगा। सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। दिल्ली, काठगोदाम, देहरादून, हरिद्वार से चलने वाली अधिकांश ट्रेनें 50 प्रतिशत तक खाली चल रही हैं। 

4 of 13
Weather Moradabad - फोटो : संवाद
यही स्थिति रोडवेज बसों की है। संविदा पर तैनात परिचालकों के लिए लोड फैक्टर हासिल करना चुनौती बन गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सामान्य मरीजों की संख्या कम हो गई है लेकिन सांस संबंधी रोगी बढ़े हैं। अस्थमा के रोगियों को इनहेलर की जरूरत पड़ने लगी है।
विज्ञापन

5 of 13
UP Weather News - फोटो : संवाद
बृहस्पतिवार को अस्पताल की फार्मेसी से 16 मरीजों को इनहेलर दिए गए। रोजाना औसतन तीन मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन का तापमान लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन

6 of 13
मुरादाबाद में ठंड बढ़ी - फोटो : संवाद
मुरादाबाद मंडल सहित मेरठ आदि शहरों में दिन का तापमान पिछले वर्षों की तुलना में जल्दी गिर रहा है। हालांकि रात का तापमान स्थिर है। इसमें धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। 
विज्ञापन

7 of 13
मुरादाबाद में ठंड बढ़ी - फोटो : संवाद
रामपुर: दिन में खिली धूप, रात में आया घना कोहरा
रामपुर में मौसम लगातार बदल रहा है। तीन दिन कोहरे के बाद दोपहर को हल्की धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। कोहरे के बीच दृश्यता शून्य रही। इसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा। ट्रेनें आधा घंटे से लेकर छह घंटे तक की देरी से रामपुर पहुंचीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक दानिश खान ने दो दिन रात में घने कोहरे की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान घटकर 9.9 डिग्री पहुंच गया। हालांकि दोपहर में धूप खिलने के कारण तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

8 of 13
मुरादाबाद में ठंड बढ़ी - फोटो : संवाद
अमरोहा: कोहरे के आगोश में रहा शहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त
अमरोहा में घना कोहरा और ठंडी हवाओं ने पूरा जीवन अस्तव्यस्त कर दिया। आधी रात से ही कोहरा ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों को अपने आगोश से ढक लिया। असर आधा दिन गुजरने तक भी कोहरा पूरी तरह खत्म नहीं होता। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। आगामी चार दिन तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी।

9 of 13
मुरादाबाद में ठंड बढ़ी - फोटो : संवाद
दिसंबर माह की शुरुआत से घना कोहरा शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा इसी तरह से छाया रहा। कोहरे के सामने कुछ भी दिखाई नहीं दिया। सुबह के समय दृश्यता शून्य रही। दिनभर कोहरा छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली, जो बेअसर रही। दोपहर में कोहरा साफ होने के बाद दिन ढलते ही फिर से कोहरा छाने लगा। देर रात को कोहरे में सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेपटरी हो रहा है।

10 of 13
मुरादाबाद में ठंड बढ़ी - फोटो : संवाद
लोगाें के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके कारण पार्कों में भी ज्यादा रौनक नजर नहीं आई। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे ठंड लगातार गिरने का अनुमान है। 

11 of 13
मुरादाबाद में ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित - फोटो : संवाद
संभल : 12वीं तक के विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश
शीतलहर और घने कोहरे के चलते तीन दिन का अवकाश डीएम ने घोषित किया है। यह आदेश जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों के लिए दिया गया है। डीएम ने बताया कि जिले में संचालित सभी बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं का तीन दिन का अवकाश रहेगा। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। इसका पालन सभी विद्यालय संचालकों को करना है।

12 of 13
मुरादाबाद में ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित - फोटो : संवाद
यदि पालन नहीं किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले चार दिन तक छाया रहा घना कोहरा तो बृहस्पतिवार को कुछ छंटा लेकिन ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि ठंडी हवा चलने से राहत नहीं मिली। दिनभर बादल छाए रहे। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से लगातार सर्दी बढ़ रही है। चार दिन तक घने कोहरे ने रात और सुबह का सफर मुश्किल से भरा कर दिया।
विज्ञापन

13 of 13
मुरादाबाद में ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित - फोटो : संवाद
दृश्यता शून्य हो गई और रात के समय वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया। जो वाहन जरूरी सामान लेकर आगे बढ़े वह रेंगते हुए दिखाई दिए। बृहस्पतिवार को घने कोहरे से तो राहत मिली लेकिन सर्दी का सितम जारी रहा। जो लोग घराें से बाहर निकले वह ठिठुरते हुए दिखाई दिए। अलाव पर सर्दी से राहत पाई या वह ऐसी जगह खड़े हुए जहां सीधी हवा न लगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें