हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कमल पर मादक पदार्थों की तस्करी समेत आठ मुकदमे दर्ज थे। फरवरी में उन्हें सवा किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे 13 जून को जमानत पर रिहा किया गया था। जेल से लौटने के बाद उन्होंने चरस बिक्री फिर से शुरू कर दिया था। हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर भी क्षेत्र में नशीले पदार्थ सप्लाई करने लगा था, जिससे दोनों के बीच रंजिश बढ़ गई थी।