फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी लॉकडाउन: चाचा-भतीजे ने कंट्रोल रूम में फोन कर मंगाया पान, डीएम ने पकड़कर साफ कराया नाला

Tue, 31 Mar 2020 02:53 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
1 of 5
नाला साफ करते चाचा-भतीजा - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हुए लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरत के सामान घर में ही मिल सकें इसके लिए कंट्रोल रूम बनवाए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी दिन रात एक कर लोगों की सुविधा के लिए इन कंट्रोल रूम के जरिए काम में लगे हुए हैं, लेकिन कुछ लोग इस व्यवस्था का दुरुपयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
हिरासत में लिए गए चाचा भतीजा - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार रात उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में कंट्रोल रूम में फोन कर के चाचा-भतीजे ने पान की फरमाइश की। उनका यह मजाक उनपर ही भारी पड़ गया। कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को जानकारी दी, इसके बाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
नाला साफ करते चाचा - फोटो : सोशल मीडिया
बाद में नगर पालिका ने दोनों को पकड़ कर नाले की साफ-सफाई कराई। हालांकि, उसके बाद पुलिस ने माफीनामा लिखवाकर दोनों को छोड़ दिया। मालूम हो कि इससे पहले भी एक व्यक्ति ने पुलिस से समोसे मंगवा कर ऐसी हरकत की थी। उसे भी सजा के तौर पर नाले की सफाई करनी पड़ी थी। 

 

4 of 5
नाला साफ करते चाचा - फोटो : अमर उजाला
कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी काम में लगे हुए हैं, लेकिन कुछ शरारती लोगों ने कंट्रोल रूम का भी मजाक बना दिया है। सोमवार को चाचा भतीजे की इस हरकत की जानकारी मिलते ही रामपुर जिलाधिकारी ने कोतवाली पुलिस को दोनों को पकड़वाने के आदेश दिए। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली आ गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाला साफ करता भतीजा - फोटो : सोशल मीडिया
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. इंदुशेखर मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए, जहां दोनों से नाले- नालियों की सफाई कराई गई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सफाई कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें