मुरादाबाद के उमरी सब्जीपुर गांव काजल और उसके प्रेमी अरमान की हत्या के बाद पुलिस के कड़े पहरे में है। गांव में कई थानों का फोर्स और पीएसी बल तैनात है। अरमान के घर पर मातम है और काजल के घर पर सन्नाटा फैला हुआ है।
विज्ञापन
1 of 14
मुरादाबाद में अरमान और काजल की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के उमरी सब्जीपुर गांव में काजल और उसके प्रेमी अरमान की हत्या के बाद से तनाव बरकरार है। गांव में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर गांव में रविवार की रात अरमान और काजल की हत्या कर दी गई थी।
इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने काजल के तीन भाइयों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर दोनों के शव गागन नदी किनारे बरामद किए थे। इसके बाद से गांव तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों का फोर्स और पीएसी बल तैनात कर किया गया है। दिन भर गांव में पुलिस गश्त कर रही है।
विज्ञापन
2 of 14
पाकबड़ा में अरमान के हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
पूरा गांव पुलिस के पहरे में है। इधर अरमान के घर पर मातम है और काजल के घर पर सन्नाटा फैला हुआ है। काजल के घर पर उसका पिता है लेकिन घर में बिजली कटी हुई है। पुलिस ने घर की बिजली चालू कराई है और परिजनों से घर में रहने को कहा है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि गांव में एहतियातन बल तैनात है।
विज्ञापन
3 of 14
आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में प्रेमी युगल की हत्या
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में युवक और युवती को पीट-पीटकर मार दिया गया। दोनों अलग-अलग समुदाय के थे और दो साल से इनके बीच प्रेम संबंध था। बीते रविवार 18 जनवरी की रात को अरमान (27) अपनी प्रेमिका काजल (20) से मिलने पहुंचा था। युवती के घर वालों ने पकड़ लिया। पहले युवक की पीटकर हत्या कर दी और फिर युवती को भी मार डाला।
4 of 14
प्रेमी युगल का हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों के शवों को बोरी में बंद कर करीब दो किलोमीटर दूर बाबा नीम करौली के मंदिर के पास गागन नदी के किनारे ले गए और वहां दबा दिया। पुलिस का कहना है कि अरमान के पिता ने सूचना दी थी कि उनका बेटा लापता है। पड़ोसी परिवार पर शक जताया था।
विज्ञापन
5 of 14
दोनों का किया गया अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद
दो समुदायों से जुड़ा मामला
इसी आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और युवती के पिता और भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
6 of 14
अरमान के हत्या के बाद ग्रामीण
- फोटो : संवाद
अरमान का गांव की काजल से था प्रेम प्रसंग
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर निवासी मो. हनीफ के पांच बेटों में तीसरे नंबर के बेटे अरमान का गांव निवासी गनपत सैनी की बेटी काजल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
7 of 14
अरमान और काजल की हत्या
- फोटो : संवाद
शवों को गागन नदी किनारे गड्ढा खोदकर दबाया
अरमान रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे काजल से मिलने उसके घर पहुंच गया था। इसी दौरान उसके तीन भाइयों, मां और पिता ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई की। लाठी डंडे से हमला किया, सिर पर फावड़ा मारकर दोनों की हत्या कर दी। रात में ही दोनों के शवों को गागन नदी किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया। मो. हनीफ की तहरीर पर तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
8 of 14
पाकबड़ा इलाके की घटना
- फोटो : अमर उजाला
टाइल्स का काम करता था अरमान, निजी स्कूल में पढ़ाती थी काजल
मो. हनीफ का बेटा अरमान टाइल्स मार्बल्स लगाने का काम करता था। उसके पड़ोस में रहने वाली काजल ने 2023 में 12वीं कक्षा पास की थी। इसके बाद सब्बीपुर गांव स्थित निजी स्कूल में पढ़ाने लगी थी।
9 of 14
काजल की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दीवार नहीं फांद सकीं अरमान की चीखें...
मुरादाबाद के उमरी सब्जीपुर गांव में प्रेमी युगल अरमान और काजल के घर के बीच मात्र एक दीवार है। जिस घर में अरमान की हत्या की गई है। उस घर से चंद कदमों की दूरी पर ही उसका परिवार सो रहा था लेकिन परिवार का कोई सदस्य उसकी चीखें कोई नहीं सुन पाया। अरमान और काजल के घरों को जाने के लिए अलग अलग रास्तों का इस्तेमाल होता जरूर है लेकिन दोनों के घरों के बीच एक दीवार है।
10 of 14
मुरादाबाद में अरमान की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
18 जनवरी की रात अरमान खाना खाने के बाद साढ़े नौ बजे अपने घर से निकला था। उसके पिता मो. हनीफ और चार भाई सुब्हान, फरमान, इबने और समद सोचते रहे कि अरमान अपने किसी दोस्त के घर चला गया है और वहीं सो गया था। मगर रात में घर के पास ही उसकी हत्या कर दी गई।
11 of 14
घटना के बाद सुनसान गलियां
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोग उसकी चीखें नहीं सुन पाए। जबकि मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसकी चीखें सुनी थी। सोमवार सुबह परिजन उसकी तलाश में जुटे लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उसका मोबाइल बंद होने के कारण कोई संपर्क नहीं हो पाया।
12 of 14
अरमान और काजल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थाने से धमकाकर भगा दिए परिजन, एसएसपी से मिले तब हरकत में आई पुलिस
सोमवार देर रात तक अरमान से कोई संपर्क नहीं होने पर परिवार ने मंगलवार की सुबह पाकबड़ा थाने में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गायब है। गांव में रहने वाली काजल नाम की युवती से उसका प्रेम संबंध था लेकिन युवती भी गायब है।
13 of 14
काजल का घर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस वालों ने इस परिवार को यह कहकर थाने से भगा दिया कि तुम्हारा बेटा दूसरे व्यक्ति की बेटी को लेकर चला गया है। युवती को वापस लौटा दो नहीं तो तुम्हारे खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। युवती के परिवार ने भी भी ऐसा माहौल बता दिया था कि अरमान उसकी बेटी को लेकर चला गया है।
थाने में सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को अरमान के पिता मो. हनीफ ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने पाकबड़ा थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पाकबड़ा थाने की पुलिस युवती के परिवार से पूछताछ की तो घटना की परतें खुलती चलीं गईं।