मुरादाबाद में काजल और अरमान हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। काजल और अरमान अलग होने को तैयार नहीं थे। कई बार गांव में पंचायत भी हुई थी। परिवारों ने कभी समझाकर तो कभी डांट फटकारकर दोनों को दूर करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
1 of 15
मुरादाबाद में काजल-अरमान की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद में काजल और अरमान एक दूजे से अलग होने को तैयार नहीं थे। लाख पाबंदियां और सख्ती के बावजूद भी दोनों ने मिलना जुलना बंद नहीं किया। कई बार गांव में पंचायत हुई। अरमान को पुलिस कार्रवाई का डर भी दिखाया लेकिन वो नहीं माना।
उसके पिता और भाइयों ने उसे दुबई भेज दिया था लेकिन वहां भी वह नहीं रुका और वापस आ गया। गांव की गली मोहल्लों में लोगों के बीच इनकी प्रेम कहानी की चर्चा आम हो गई थी।
विज्ञापन
2 of 15
पाकबड़ा में अरमान-काजल के हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
उमरी सब्जीपुर गांव निवासी अरमान और काजल अलग-अलग समुदाय के थे। लेकिन पड़ोसी होने के नाते दोनों परिवारों के बीच बातचीत होती थी। करीब दो साल अरमान और काजल के बीच प्रेम संबंध की चर्चा गांव में फैली तो दोनों परिवारों ने बातचीत बंद कर दी थी। उन्होंने काजल को समझाया कि वह अरमान से बातचीत बंद करें।
विज्ञापन
3 of 15
पाकबड़ा में अरमान-काजल के हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
गांव में परिवार की बहुत बदनामी हो रही है। कुछ दिन तो काजल ने बातचीत बंद रखी लेकिन सतीश को पता चला कि काजल अरमान के साथ देखी गई है। गांव के एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी उसे दी थी। सतीश ने अपने भाइयों और पिता को बताया तो उन्होंने काजल को डांट फटकारा और पिटाई भी थी।
4 of 15
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी काजल और अरमान एक दूजे से अलग होने को तैयार नहीं थे। इसके बाद काजल के परिवार ने अरमान के घर में शिकायत की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पंचायत में तय हुआ कि अरमान को दुबई भेज दिया जाएगा लेकिन कुछ दिन दुबई में रुकने के बाद वह दुबई से लौट आया था।
विज्ञापन
5 of 15
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
अरमान की जिंदगी बचाने आगे आ गई थी काजल
प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई काजल अपने ही भाइयों से भिड़ गई थी। भाइयों ने अरमान को पीटना शुरू किया तो काजल आगे आ गई और भाइयों को धमकाने लगी कि अगर अरमान को कुछ हुआ तो सभी को जेल भिजवा दूंगी। इसके बाद तीनों भाइयों को और ज्यादा गुस्सा गया और पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
6 of 15
काजल की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
घर छोड़कर चले गए काजल के परिजन, गांव में तनाव बरकरार
अरमान और काजल की हत्या में गिरफ्तार किए गए रिंकू, राजाराम और सतीश के परिजन घर छोड़कर चले गए हैं। काजल के शव का अंतिम संस्कार भी मझोला थाने के पास किया गया था। रिंकू और राजाराम की पत्नी और बच्चे भी रिश्तेदारी में रह रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 15
मुरादाबाद में अरमान हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गांव में तनाव के बीच अब भी पुलिस और पीएसी तैनात है। पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर गांव में रविवार की रात काजल और अरमान की हत्या की गई थी। सोमवार की सुबह सभी लोग अपने अपने काम पर चले गए थे।
8 of 15
घटना के बाद गलियां हुई सुनसान
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को जैसे ही रिंकू और सतीश व राजाराम गिरफ्तार किए तो इनके परिजन घर छोड़कर गए थे। राजाराम की पत्नी और रिंकू की पत्नी अपने अपने बच्चों को लेकर चली गई जबकि उसके मां बाप भी गांव में नहीं रह रहे हैं। गांव में पुलिस कर्मी और पीएसी के जवान तैनात हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच पूरी करने के बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
9 of 15
दोहरा हत्याकांड के माैके पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम और फेसबुक से भी एक दूसरे से जुड़े थे अरमान और काजल
पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर में बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतारे गए काजल और अरमान एक दूसरे से फेसबुक और इंस्टाग्राम से भी जुड़े थे। दोनों एक दूसरे की पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स भी करते थे। पुलिस केस को मजबूत करने के लिए डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्य जुटा रही है। रविवार की रात अरमान काजल से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया था।
10 of 15
काजल का घर
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान दोनों को काजल के भाई राजाराम, रिंकू और सतीश ने पकड़ लिया था। तीनों भाइयों ने काजल और अरमान की डंडों और फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी और लाशों को गागन नदी किनारे दबा दिया था। तीनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अब पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
11 of 15
पाकबड़ा क्षेत्र की घटना
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में सामने आया है कि अरमान और काजल एक दूसरे से फेसबुक और इंस्टाग्राम से जुड़े थे। आठ जनवरी को अरमान ने अंतिम पोस्ट की थी। जिस पर काजल ने भी लाइक किया था। पुलिस इस हत्याकांड में काजल के परिवार के अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
12 of 15
हत्याकांड के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में रविवार की रात को अरमान (27) अपनी प्रेमिका काजल (20) से मिलने पहुंचा था। युवती के घर वालों ने उसे पकड़ लिया। पहले युवक की पीटकर हत्या कर दी और फिर युवती को भी मार डाला।
13 of 15
लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों के शवों को बोरी में बंद कर करीब दो किलोमीटर दूर बाबा नीम करौली के मंदिर के पास गागन नदी के किनारे ले गए और वहां दबा दिया। पुलिस का कहना है कि अरमान के पिता ने सूचना दी थी कि उनका बेटा लापता है। पड़ोसी परिवार पर शक जताया था।
14 of 15
इलाके में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और युवती के पिता और भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर निवासी मो. हनीफ के पांच बेटों में तीसरे नंबर के बेटे अरमान का गांव निवासी गनपत सैनी की बेटी काजल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।