फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हमारी बेटियां मर गईं और लड़कों को केवल खरोंच आई', मुरादाबाद में हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे पर उठे सवाल

Sat, 05 Apr 2025 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार देर रात हुए हादसे पर सवाल उठ रहे हैं। हादसे में मारी गईं दोनों युवतियों के परिजन ने हादसे पर सवाल उठाए हैं। परिवार का कहना है कि हमारी बेटियां मर गईं और लड़कों को केवल खरोंच आई।
विज्ञापन
1 of 10
Moradabad Accident - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार देर रात हुए हादसे में जान गंवाने वाली कार सवार युवतियों के परिजनों ने सवाल उठाए हैं। सिमरन के पिता का कहना है कि हादसे में हमारी बेटियां मर गईं, लेकिन युवकों को केवल खरोंच आई है। उन्होंने पुलिस से संपर्क कर हादसे की गहनता से जांच कराने की मांग की है। सिमरन के पिता ने कहा कि वह इस मामले में अलग से तहरीर देंगे। शिवानी के परिजन भी युवतियों की मौत पर अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 10
मुरादाबाद हादसे में दो युवतियों की माैत - फोटो : अमर उजाला
रोहतक में होली हार्ट अस्पताल में नर्स थी सिमरन
हरियाणा के रोहतक जिले के शिवाजी कॉलोनी निवासी अनिल गोसाई ने बताया कि उनकी बेटी सिमरन रोहतक में होली हार्ट अस्पताल में नर्स थी। सिमरन के साथ ही रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र के कंसाला निवासी शिवानी भी अस्पताल में काम करती थी। उन्होंने बताया कि रोहतक के सदर थाना क्षेत्र के टिटौली निवासी राहुल और संजू के साथ दोनों 31 मार्च को नैनीताल घूमने गई थीं।
विज्ञापन

3 of 10
मुरादाबाद हादसे में दो युवतियों की माैत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में दो युवतियों की मौत, युवक घायल
मंगलवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। अनिल का कहना है कि वह मुरादाबाद पहुंचे और यहां पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि हादसे में दोनों युवतियों की मौत हो गई, जबकि दोनों युवक घायल हैं। उनके पहुंचने से पहले राहुल और संजू को उनके परिजन मुरादाबाद के जिला अस्पताल से रेफर कराकर ले गए थे।

4 of 10
मुरादाबाद हादसे में दो युवतियों की माैत - फोटो : अमर उजाला
युवतियों की मौत हो गई और युवकों को केवल खरोंच आई
सिमरन के पिता का कहना है कि चारों एक ही वाहन में सवार थे। उन्हें बताया गया कि दोनों युवतियां पिछली सीट पर बैठी थीं। इसके बावजूद युवतियों की मौत हो गई और युवकों को केवल खरोंच आई। अनिल ने बताया कि उन्होंने पुलिस से संपर्क कर हादसे की जांच कराने की मांग की है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अगर युवतियों के परिजनों की ओर से कोई शिकायत या तहरीर मिलेगी तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

5 of 10
मुरादाबाद हादसे में दो युवतियों की माैत - फोटो : अमर उजाला
कानपुर निवासी व्यक्ति के नाम पर है ट्रक, चालक को नहीं पकड़ सकी पुलिस 
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास मंगलवार देर रात कार सवारों को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को पुलिस तीन दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई है। हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई थी, जबकि दो युवक घायल हो गए थे। इस मामले में घायल युवक राहुल के पिता रमेश की ओर से केस दर्ज कराया गया था।

संभल हिंसा में खुलासा: सांसद बर्क ने कहा था- हमारी कौम हमीं पर थूकेगी, सुबह किसी हाल में सर्वे नहीं होना चाहिए

 

विज्ञापन

6 of 10
मुरादाबाद हादसे में दो युवतियों की माैत - फोटो : अमर उजाला
मूंढापांडे थाना प्रभारी राजीव शर्मा का कहना है कि चालक की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार को टक्कर मारने वाले ट्रक का पंजीकरण कानपुर के शास्त्री नगर निवासी शिवेंद्र विक्रम सिंह भदौरिया के नाम पर है। इस ट्रक में सीमेंट के पाइप लदे हुए थे। हादसे के समय ट्रक पाकबड़ा से रामपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

7 of 10
मुरादाबाद हादसे में दो युवतियों की माैत - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवतियां की मौत, दो युवक घायल
मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे के जीरो प्वाइंट पर मंगलवार रात 12 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। सीमेंट की पाइप से भरे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार हरियाणा के रोहतक की मॉडल टाउन निवासी सिमरन (18) और शिवानी (25) की मौत हो गई। वहीं युवतियों के दो दोस्तों राहुल और संजू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चारों दोस्त 31 मार्च की सुबह नैनीताल गए थे।

8 of 10
मुरादाबाद हादसे में दो युवतियों की माैत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार कार सवार चारों दोस्त नैनीताल से वापस हरियाणा जा रहे थे। काशीपुर के रास्ते मुरादाबाद पहुंचे थे। जैसे ही उनकी कार मूंढापांडे क्षेत्र में जीरो प्वाइंट पर हाईवे पर चढ़ी तभी दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में फंस गई। ट्रक चालक कार को 50 मीटर तक घसीटते हुए लेकर चला गया।

9 of 10
मुरादाबाद हादसे में दो युवतियों की माैत - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कार निर्यात फर्म की दीवार से टकरा गई। कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ट्रक छोड़कर माैके से भाग निकला। आसपास के लोग माैके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने चारों दोस्तों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने दोनों युवतियों को मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

10 of 10
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
एसपी सिटी का कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घायल युवकों का उपचार चल रहा है। घायलों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। मूंढापांडे पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: UP: लॉक होने से एक घंटे तक कार में ही तड़पते रहे चारों दोस्त, खिड़की तोड़ निकाला बाहर; हाईवे पर दर्दनाक हादसा



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें