फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसडीओ के चालक का सिर चकनाचूर...टूटी 22 हड्डियां, गाड़ी पर पलटा था भूसे से भरा ट्रक; पोस्टमार्टम में खुलासा

Tue, 30 Dec 2025 03:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में हुए सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबने से बोलेरो चालक का सिर कुचल गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सिर की 22 हड्डियां टूट गई थी। पहाड़ी गेट पर भूसे से भरा ट्रक पलटने से भीषण हादसा हुआ था।
विज्ञापन
1 of 14
रामपुर में सड़क हादसा। एसडीओ के चालक की माैत - फोटो : संवाद
रामपुर में पहाड़ी गेट पर भूसे से भरे ट्रक के बोलेरो पर गिर जाने से बोलेरो चालक बुरी तरह कुचल गया था। उसे गंभीर चोटें आईं और उसी दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया है, साथ ही शरीर की 22 हड्डियां टूटने की पुष्टि भी हुई है। 

रविवार शाम यह हादसा उस समय हुआ, जब भूसे से भरा ट्रक पहाड़ी गेट बिजलीघर के सामने बने कट से मोड़ रहा था। उसी दौरान बराबर से आ रही बोलेरो कार भी मुड़ने लगी। इसी दौरान ट्रक का पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया और संतुलन बिगड़ने से ट्रक बोलेरो पर जा गिरा।
विज्ञापन

2 of 14
रामपुर में सड़क हादसा। एसडीओ के चालक की माैत - फोटो : संवाद
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक को बोलेरो पर गिरते हुए साफ देखा जा सकता है। हादसे में बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने चालक फिरासत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में 22 हड्डियां टूटने के साथ सिर पूरी तरह कुचलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

3 of 14
रामपुर में सड़क हादसा। एसडीओ के चालक की माैत - फोटो : संवाद
गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के अनुसार फिरासत की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों में भी चोटें पाई गई हैं।

4 of 14
रामपुर में सड़क हादसा। एसडीओ के चालक की माैत - फोटो : संवाद
गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया
बोलेरो चालक फिरासत के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उनका शव जब घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

5 of 14
रामपुर में सड़क हादसा। एसडीओ के चालक की माैत - फोटो : संवाद
एसडीओ की गाड़ी में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक पर प्राथमिकी
नैनीताल रोड पर रविवार की शाम एसडीओ की गाड़ी में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसे में जान गंवाने वाले बोलेरो चालक के बेटे की ओर से तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम भूसे से भरा ट्रक नैनीताल रोड स्थित पहाड़ी गेट बिजलीघर के पास मोड़ते समय हादसे का शिकार हो गया था।
विज्ञापन

6 of 14
रामपुर में सड़क हादसा। एसडीओ के चालक की माैत - फोटो : संवाद
मोड़ते समय ट्रक का पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया और वह अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही बोलेरो पर जा गिरा। बोलेरो चालक फिरासत की मौके पर मौत हो गई थी। यह बोलेरो बिजली विभाग के एसडीओ की थी। मृतक चालक फिरासत के बेटे शाहरुख की ओर से गंज थाने में भूसे से भरे ट्रक के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। गंज थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 14
रामपुर में सड़क हादसा। एसडीओ के चालक की माैत - फोटो : संवाद
यह था मामला 
 नैनीताल रोड पर रविवार शाम भूसे से भरा ट्रक मुड़ते समय अचानक डिवाइडर पर चढ़ गया और पास से गुजर रही बोलेरो पर पलट गया। बोलेरो कार बिजली विभाग के एसडीओ की बताई जा रही है। हादसे में बोलेरो के चालक फिरासत (54) की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार समेत दो लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया और क्रेन की मदद से ट्रक और बोलेरो को सड़क से हटाया गया।

8 of 14
रामपुर में सड़क हादसा। एसडीओ के चालक की माैत - फोटो : संवाद
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा नैनीताल रोड पर पहाड़ी गेट के पास बिजलीघर के सामने हुआ। रविवार शाम करीब 5:30 बजे बिलासपुर की ओर जा रहा भूसे से भरा ट्रक दूसरी साइड में मुड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया और चालक का नियंत्रण टूट गया। ट्रक सीधे पास से गुजर रही बोलेरो पर पलट गया।

9 of 14
रामपुर में सड़क हादसा। एसडीओ के चालक की माैत - फोटो : संवाद
कार के साथ चल रहा एक बाइक सवार और एक अन्य राहगीर बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर शहर के तीनों थानों की पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से बोलेरो को ट्रक के नीचे से निकाला गया। बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पुलिस ने लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

10 of 14
रामपुर में सड़क हादसा। एसडीओ के चालक की माैत - फोटो : संवाद
मृतक की पहचान गंज थाना क्षेत्र के गूजर टोला निवासी फिरासत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह बिजली विभाग के खौद बिजलीघर में तैनात एसडीओ की बोलेरो के चालक थे। हादसे की जानकारी के बाद एसपी विद्या सागर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

11 of 14
रामपुर एसपी विद्याशंकर मिश्र - फोटो : पुलिस
भूसे से भरा ट्रक अचानक बोलेरो पर पलट गया, जिससे बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए ट्रक व बोलेरो को हटवाया है। यातायात सामान्य कर दिया गया है। -विद्या सागर मिश्र, एसपी 

12 of 14
रामपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद रूट किया गया डायवर्ट, कई घंटे तक बंद रहा मार्ग
पहाड़ी गेट पर हुए हादसे के बाद नैनीताल रोड पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद पुलिस ने पहाड़ी गेट के पास से रूट डायवर्ट कर दिया। पुलिस ने कोयली मोड़ के पास से नैनीताल से आने वाले वाहनों को मोड़ दिया। इन वाहनों को बरेली रूट तक पहुंचाया गया। इसी तरह नैनीताल जाने वाले वाहनों को शहजादनगर बाईपास से गुजारा गया। रात आठ बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहा।

13 of 14
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो
हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़
हादसे के बाद सैकड़ों की संख्या में मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ ज्यादा बढ़ने के बाद पुलिस ने लोगों को हटाया और राहत कार्य शुरू कराया। 
विज्ञापन

14 of 14
रामपुर पुलिस
काटी गई बिजली, लोगों को हुई परेशानी
पहाड़ी गेट के पास हुए हादसे के बाद शुरू हुए राहत कार्य के बाद बिजली काट दी गई। इस दौरान लोगों को परेशानी हुई। देर शाम तक पहाड़ी गेट समेत आसपास के इलाकों की बिजली गुल रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें