मुरादाबाद में झमाझम बारिश होने से गर्मी से बड़ी राहत मिली। इसके साथ ही बिजली कटाैती और जलभराव की समस्या भी सामने आई। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से नगर निगम के नाला सफाई के दावों की पोल खुल गई। इसके साथ ही माैसम विभाग ने चार दिन का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
1 of 12
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में हुई झमाझम बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। कई जगहों पर बारिश से बत्ती गुल हो गई। वहीं सड़कें जलमग्न रही। लंबी बिजली कटौती ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। सीतापुरी, असालतपुरा, रामगंगा विहार, कबीर नगर सहित हर इलाके में लोग त्रस्त रहे। दूसरी ओर निचले इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन
2 of 12
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
बिजली कटौती का सिलसिला शनिवार देर रात से ही शुरू हो गया था। इसके बाद रविवार को दोपहर में बारिश हुई तो कई जगह फाल्ट हुए। टाउनहॉल, सीतापुरी, कटघर, मंडी समिति बिजलीघर से जुड़े इलाकों की बिजली गुल हो गई। यह समस्या रात 8:30 बजे के बाद शुरू हुई बारिश ने और बढ़ा दी।
विज्ञापन
3 of 12
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
रामेश्वर कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, सरोवर नगर, रामगंगा विहार, नया मुरादाबाद, रेल विहार, पाकबड़ा में लोगों के घरों में अंधेरा छाया रहा। लोगों ने बिजलीघरों को फोन मिलाया तो जवाब मिला कि इतनी तेज बारिश में फाल्ट की मरम्मत कैसे करें।
4 of 12
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
निगम की ओर से जारी किए गए कंट्रोल रूम के नंबर भी लोगों के काम न आ सके। रात 11 बजे तक शहर के 20 से ज्यादा इलाकों में बिजली नहीं आई। लगातार बारिश होने से नगर निगम के नाला सफाई के दावों की भी पोल खुल गई। बुद्धि विहार, मानसरोवर, नवीन नगर जैसी कॉलोनियां तालाब बन गईं।
विज्ञापन
5 of 12
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
जलभराव से रास्ता बंद
नेता कॉलोनी, जयंतीपुर, भोलानाथ कॉलोनी में जलभराव से रास्ता ही बंद हो गया। कुछ स्थानों पर नगर निगम ने की टीम ने पंप लगाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। इससे लोगों को आंशिक राहत ही मिल पाई। मुस्लिम इलाकों में मुहर्रम के ताजिये निकालने में लोगों को परेशानी हुई। कंबल का ताजिया, गलशहीद, जामा मस्जिद, ईदगाह रोड, असालतपुरा, नागफनी समेत कई इलाकों के लोग बारिश के सामने मजबूर नजर आए।
विज्ञापन
6 of 12
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
सब्जियों के लिए बढ़ेगी परेशानी, धान को बारिश फायदेमंद
कृषि विज्ञान केंद्र ठाकुरद्वारा के प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार का कहना है कि अधिक बारिश के चलते टमाटर, बैगन, कद्दू सहित अन्य सब्जियां, उर्द और उड़द सड़ जाएंगी। किसानों को सब्जियां बचाने के लिए बारिश के पानी को खेतों से तत्काल निकालने व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
7 of 12
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
ज्यादा देर तक पानी खेतों में टिकने पर सब्जियां प्रभावित होगी। वर्तमान समय में बारिश का पानी धान और गन्ना की फसलों के लिए अच्छा है। किसानों को सिंचाई की अब देर बाद जरूरत पड़ेगी। अधिकतर किसानों ने धान की रोपाई कर दी है। अब धान को खाद और पानी की आवश्यकता है। धान रोपने वाले किसान बारिश से काफी खुश हो गए हैं।
8 of 12
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
चार दिन बारिश के आसार यलो अलर्ट जारी
रविवार को झमाझम बारिश के बाद यह सिलसिला यहीं रुकने वाला नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार दिन बारिश के आसार हैं। मंडल मुख्यालय समेत पांचों जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है। रामगंगा का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने की पूरी आशंका है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सोमवार को ज्यादा बारिश हो सकती है। रविवार रात तक मौसम विभाग ने बारिश का रिकॉर्ड जारी नहीं किया। विशेषज्ञों का मानना है कि 30 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है।
9 of 12
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
कंट्रोल रूम का नंबर
जिला प्रशासन ने बाढ़ कंट्रोल रूम का नंबर 9454416867 जारी किया है। इसी प्रकार टोल फ्री नंबर 1077 पर भी लोग राहत और बचाव के लिए सूचना दे सकते हैं।
10 of 12
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
तीन स्थानों पर पंप लगाए गए
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर बुद्धि विहार, रामगंगा विहार, भोलानाथ कॉलोनी में पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए। निचले कई इलाकों में नगर निगम की टीमें पानी निकालने के लिए सक्रिय हो गई।
11 of 12
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
अगवानपुर में कांवड़ मार्ग पर भी जलभराव
अगवानपुर कस्बे में रविवार की रात हुई झमाझम बारिश में कांवड़ मार्ग डूब गया। घंटों तक सड़क पर जमा पानी में कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। सड़क में पानी भरने से नाला निर्माण पर सवाल उठने लगा है। अगवानपुर के कांवड़ मार्ग पर रविवार की रात बारिश का पानी भर गया।
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
इससे मोहर्रम के मेले से लौट रहीं महिला और पुरुष पानी के गिरते पड़ते निकले। लोगों का कहना था कि बीते एक साल से कांवड़ मार्ग के दोनों तरफ नालों का निर्माण हो रहा है। नाले पानी की निकासी के लिए बन रहे है। लेकिन जलभराव ने पोल खोलकर रख दी।