फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दूल्हे समेत 8 की मौत: बहू के घर आने की खुशी में घिरी थीं सूरज की मां...नजर उतार बेटे को किया था रवाना

Sun, 06 Jul 2025 01:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में हादसे का शिकार हुए दूल्हे सूरज का रिश्ता छह महीने पहले तय हुआ था। तीन जून को लगन आई थी। इसी लगन समारोह में दुल्हन पक्ष के लोग घरेलू उपयोग का सभी सामान सूरज के घर दे गए थे। बरात शुक्रवार की शाम को निकलनी तय थी। गांव से कुछ दूर ही दूल्हे की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दूल्हे समेत आठ की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 17
Sambhal Road Accident - फोटो : अमर उजाला
संभल के जुनावई में बहू के घर आने की खुशी में संतोषी चमक रहीं थीं। जब बेटे को घर से दूल्हा बनाकर रवाना किया था तो नजर उतारी थी। गांव की कई महिलाएं ढोल बजाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान अचानक से हादसे की सूचना मिली। 

संतोषी को नहीं पता था कि बेटे की मौत हो गई। उन्हें बरात की गाड़ी का मामूली हादसा होने की जानकारी दी थी। यह बातें गांव की उन महिलाओं ने बताईं जो दूल्हे के रवाना होने के दौरान संतोषी के साथ रुकी थीं।

कमला देवी ने बताया कि उस समय तक किसी को यह अंदाजा नहीं था कि हादसा इतना भीषण होगा कि आठ लोगों की जान चली जाएगी क्योंकि जिस स्थान पर हादसा हुआ है वह गांव से कुछ ही दूरी पर था।
विज्ञापन

2 of 17
विलाप करते परिजनों से मिलतीं एसडीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के लोग पहुंचे तो मंजर देखकर सभी बिलख पड़े थे। संतोषी को बेटे और बेटी समेत आठ लोगों की मौत की जानकारी देर रात किसी तरह हो गई थी। उसके बाद हालत बिगड़ गई। महिलाओं ने बताया कि सूरज बड़ा बेटा था इसलिए पूरे परिवार को शादी का बड़ा अरमान था।

 
विज्ञापन

3 of 17
बिल्सी के सिरतौल में शादी के पंडाल में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह महीने पहले ही रिश्ता तय हुआ था और बृहस्पतिवार को लगन आई थी। लगन समारोह धूमधाम से मनाया गया था। बरात की तैयारियों को लेकर भी परिवार के साथ रिश्तेदार भी खुश थे।

4 of 17
परिवार से जानकारी लेतीं एसडीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजस्थान में रहकर मेहनत मजदूरी करता था सूरज
सूरज के ताऊ ने बताया कि सूरज अपने परिवार के साथ राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रहकर नदी पर रेत छानने में मेहनत मजदूरी का काम करता था। शादी तय हुई तो गांव से ही शादी करने की तैयारी की थी। एक महीने पहले ही गांव आए थे। उसके बाद से ही शादी की तैयारियों में लगे थे। घर में भी मरम्मत कराई गई थी। होनी का कुछ ओर ही मंजूर था। एक हादसे ने कई परिवार की खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन

5 of 17
दूल्हे सूरज की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन जून को आई थी लगन, दुल्हन पक्ष ने घरेलू सामान भी भेज दिया था
सूरज का रिश्ता छह महीने पहले तय हुआ था। तीन जून को लगन आई थी। इसी लगन समारोह में दुल्हन पक्ष के लोग घरेलू उपयोग का सभी सामान सूरज के घर दे गए थे। बरात शुक्रवार की शाम को निकलनी तय थी।
विज्ञापन

6 of 17
कोमल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने बताया कि सूरज के परिवार में पहली शादी थी तो कई दिन से गांव में खुशियों का माहौल था। घर की भी मरम्मत की गई थी। घर के जिस कमरे में दुल्हन को उतरना था। उस कमरे को सजा दिया गया था।
विज्ञापन

7 of 17
मासूम गणेश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो परिवार हादसे से टूटे, दुल्हन के परिजन सांत्वना देने सूरज के घर पहुंचे
बरात को करीब आठ बजे तक दुल्हन के घर पहुंच जाना था। वहां भी तैयारियां स्वागत की चल रही थीं। हादसे की खबर पहुंची तो दुल्हन के घर मनाई जा रहीं खुशियां भी थम गईं। दुल्हन के परिजन सूरज के घर पहुंचे और सांत्वना दी। अंतिम संस्कार में भी दुल्हन के परिजन शामिल हुए।

8 of 17
सचिन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्हन के पिता ने बताया कि बरात के लिए जो खाना तैयार कराया गया था। वह खराब हो गया। जिसको फेंकना पड़ा। गांव के लोगों ने भी हादसे की जानकारी के बाद खाना नहीं खाया। राजू का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बताया कि उनकी बेटी की हालत भी हादसे की जानकारी होने के बाद से खराब है।

9 of 17
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार की गुजर के लिए निकाली थी रवि ने बोलेरो कार, सवा साल पहले हुई थी शादी
बोलेरो चालक रवि की मौत से उनकी पत्नी ज्योति, मां प्रेमवती और पिता बच्चू सिंह की हालत खराब है। रवि की शादी सवा साल पहले ही हुई थी। रवि के पिता ने बताया कि मार्च में ही रवि ने अपनी मां प्रेमवती के नाम से बोलेरो कार निकाली थी। रवि चाहता था कि वह कार चलाकर अपने परिवार की गुजर कर लेगा। रवि की मौत के बाद अब उसके परिवार की जिम्मेदारी छोटे भाई के कंधों पर आ गई है।

10 of 17
आशा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां-बेटे की मौत हुई, युवक की हालत गंभीर
बुलंदशहर जिले के गांव हिंगवाड़ा निवासी देव की पत्नी मधु और उनके दो वर्षीय बेटे गणेश की मौत हो गई है। जबकि देव की हालत गंभीर है। अभी चिकित्सक भी खतरे में होने की जानकारी दे रहे हैं। यह दंपती शादी में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को आए थे।
 

11 of 17
क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवहन विभाग की टीम ने माना ओवरस्पीड बनी आठ लोगों का काल
शनिवार को हादसे की जांच के लिए एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की। बोलेरो मार्च में खरीदी गई थी। इस जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि स्टेरिंग फेल नहीं हुआ था और न किसी टायर में पंक्चर हुआ।

12 of 17
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माना जा रहा है कि ओवरस्पीड के दौरान एमरजेंसी ब्रेक लिए और कार पलट गई और पलटकर ही कॉलेज की दीवार से जा टकराई। ओवरस्पीड के चलते ही भीषण हादसा हुआ। यदि स्पीड सामान्य होती तो शायद कार एमरजेंसी ब्रेक लेने पर भी नहीं पलटती।

13 of 17
हादसे के बाद अस्पताल लाए गए पीड़ित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
यूपी में दूल्हे समेत आठ की मौत
मेरठ-बदायूं रोड पर शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे बरातियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। हादसे में दूल्हे सूरज पाल (20) समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे की बहन, चाची, चचेरी बहन और रिश्तेदार भी शामिल हैं।

14 of 17
हादसे के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव निवासी सुखराम ने अपने बेटे सूरज की शादी जनपद बदायूं के थाना बिल्सी इलाके के सिरसौल गांव में तय की थी। शुक्रवार की शाम बरात गांव सिरसौल जा रही थी। बरातियों की 11 गाड़ियां पहले ही सिरसौल के लिए रवाना हो गईं थीं। एक बोलेरो पीछे रह गई थी, जिसमें दूल्हे समेत 10 लोग सवार थे। 

 

15 of 17
हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रास्ते में बोलेरो जुनावई स्थित जनता इंटर कॉलेज की दीवार जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से घायलों को बोलेरो से बाहर निकला और सीएचसी ले गए। 

 

16 of 17
मधु का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉक्टरों ने दूल्हे सूरज पाल (20), उसकी बहन कोमल (15), चाची आशा (26), चचेरी बहन एश्वर्या (3), चचेरे मामा बुलंदशहर के हींगवाड़ी निवासी सचिन (22), सचिन की पत्नी मधु (20) ममेरा भाई बुलंशहर के खुर्जा निवासी गणेश (2) पिता देवा, गांव निवासी चालक रवि (28) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशी और देवा को अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

 
विज्ञापन

17 of 17
हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। बोलेरो कॉलेज की दीवार से टकरा गई थी।

यह भी पढ़ें: यूपी में दूल्हे समेत आठ की मौत: घर को बहू की खुशियां देने से पहले ही अस्त हुआ सूरज; एक धमाका और सपने चूर-चूर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें