फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में झमाझम बारिश, सड़कों पर तालाब जैसे हालात, कॉलोनियां व रेलवे ट्रैक डूबे..देखें तस्वीरें

Mon, 01 Sep 2025 12:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में तड़के से जारी तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था बिगाड़ दी। कई मुख्य सड़कों, कॉलोनियों और बाजारों में जलभराव हो गया।  रामगंगा और गागन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद में जलभराव का नजारा - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी

मुरादाबाद में सोमवार तड़के से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार रोक दी। घंटों तक जारी बारिश ने कई इलाकों में मुिश्कल हालात  खड़े कर दिए हैं  जगह-जगह जलभराव से लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में जलभराव का नजारा - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, रामगंगा और गागन नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लगातार बारिश से शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। दौलत बाग बिजली घर के पास, जेल रोड, जीएमडी रोड, और कोड रोड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में पानी भर गया।
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में जलभराव का नजारा - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
वाहन चालकों को पानी से गुजरने में परेशानी के साथ पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में पानी घुसने की चिंता सताने लगी। बुध बाजार की स्मार्ट सिटी परियोजना क्षेत्र में भी पानी भर गया।

4 of 7
मुरादाबाद में जलभराव का नजारा - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
नगर निगम की ओर से जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था न होने से लोग खासी नाराज दिखे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल बारिश में यही हाल होता है, लेकिन जिम्मेदार केवल औपचारिकता निभाकर आगे बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में जलभराव का नजारा - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
कॉलोनियों में घुसा पानी
अशोकनगर और रामगंगा विहार की कॉलोनियों में बारिश का पानी घरों तक घुस गया। लोग अपने घरों से पानी निकालने और सामान को सुरक्षित करने में जुटे रहे। कई जगह नालियां जाम होने से स्थिति और गंभीर हो गई।
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में जलभराव का नजारा - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
रेलवे ट्रैक पर भी जलभराव
रेल संचालन भी बारिश से प्रभावित हुआ। लोको पायलट और गार्ड विश्रामलय के सामने पटरी पर पानी भर गया। रेलवे कर्मचारी ट्रैक से पानी निकालने में जुटे रहे ताकि ट्रेन संचालन पर असर न पड़े। पिछले वर्षों में भी इसी स्थान पर भारी बारिश के बाद ट्रैक डूब जाने से ट्रेनें घंटों प्रभावित हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
नदी का बढ़ा जलस्तर बढ़ा रहा खतरा
रामगंगा और गागन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पहले से सतर्क हो गए हैं। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने और संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें