मुरादाबाद में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
सुबह पांच बजे के बाद दृश्यता बेहद कम हो गई। दिल्ली रोड, कांठ रोड, बाईपास, पाकबड़ा और बिलारी-कुंदरकी की ओर जाने वाले अधिकांश मार्गों पर वाहन रफ्तार नहीं पकड़ पाए। उन्हें गाड़ी की हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर सावधानी से गुजरना पड़ा। कोहरे की चादर गली-मोहल्लों में भी छाई रही। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड ज्यादा महसूस हुई। कई बच्चों ने सिर से पैर तक ऊनी कपड़े पहने।