फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सॉरी... ये शब्द नहीं बोलने पर किया कत्ल, प्रिंस को मारने वाले 'किलर' प्रशांत ने बताया हत्या का कारण

Sat, 13 Dec 2025 03:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

लाइनपार निवासी प्रिंस चाैहान को गोली मारने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि सॉरी बोलने से इनकार करने पर उसे गोली मारी गई थी। अब तक इस मामले में छह लोग पकड़े गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 15
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार में सोमवार की रात प्रिंस चौहान की हत्या करने में शामिल रहे मुख्य आरोपी प्रशांत सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने और उसके साथियों ने प्रिंस चौहान से सॉरी बोलने को कहा लेकिन उसने सॉरी बोलने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद उसकी पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में प्रशांत के पांच साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। एक नामजद आरोपी अभिषेक की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

2 of 15
प्रिंस चाैहान की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मझोला के लाइन पार रामेश्वर काॅलोनी एफसीआई गोदाम के पास रहने वाले प्रिंस चौहान (24) सोमवार की रात करीब आठ बजे चिड़िया टोला के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय प्रिंस को उसका दोस्त मयंक गुर्जर घर से बुला कर ले गया था।
विज्ञापन

3 of 15
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रिंस के पिता जगपाल सिंह की तहरीर पर मझोला थाने में मयंक गुर्जर, प्रशांत सैनी, अभिषेक उर्फ अभी खत्री, मोहन, यश सैनी, भीम सैनी, अर्जुन सैनी समेत सात नामजद और छह-सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

4 of 15
गुस्साए लोगों ने जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस मामले में रेलवे साउथ कॉलोनी निवासी मयंक गुर्जर, हनुमान नगर निवासी मोहन, शिवाजी नगर निवासी भीम सैनी व उसके भाई अर्जुन सैनी और लाइन पार लक्ष्मी नगर यश सैनी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रशांत सैनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

5 of 15
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 22 अगस्त 2025 की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अर्जुन सैनी को बुद्धि विहार स्थित परशुराम चौक के पास प्रिंस चौहान और उसके साथियों ने लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया और पिटाई का वीडियो बनाकर अर्जुन भेजा था।
विज्ञापन

6 of 15
प्रिंस हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन ने उसी दिन 112 को सूचना देकर मारपीट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। इसके बाद से अर्जुन सैनी, भीम सैनी प्रिंस से बदला लेने की फिराक में थे। इसके अलावा भैयादूज वाले दिन लाइन पार में कैल्टन स्कूल के पास प्रिंस ने प्रशांत के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

7 of 15
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शोर शराबा होने पर उसके घर वाले आए तो प्रिंस धमकी देकर चला गया था। प्रशांत ने बताया कि उसे लगातार खतरा था कि प्रिंस उसकी हत्या कर सकता है। घटना वाले दिन उसने मयंक के जरिए प्रिंस को चिड़िया टोला के पास बुला लिया। वहां सभी लोग पहले से मौजूद थे।

8 of 15
गमगीन लोग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्रिंस पर दबाव बनाया है कि वह अपनी गलती स्वीकार कर और सॉरी बोल लेकिन प्रिंस ने सौरी बोलने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद सभी ने उसके साथ मारपीट की और प्रशांत ने उसे गोली मार दी थी।

9 of 15
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी अभिषेक की तलाश की जा रही है।

10 of 15
प्रिंस हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
लाइनपार के चिड़िया टोला में चार माह पूर्व सिगरेट को लेकर हुई मारपीट में आठ दिसंबर को 22 वर्षीय प्रिंस चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दोस्त से रुपये लेने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने साईं अस्पताल के सामने लोकोशेड पुल पर शव रखकर जाम लगा दिया। लाइनपार रामेश्वर कॉलोनी निवासी प्रिंस चौहान बिजली निगम में संविदा पर चालक था।

11 of 15
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक वह बीते सोमवार शाम दोस्त से रुपये लेने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद ही परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। परिजन फौरन चिड़िया टोला पहुंचे और बेटे को कार में डालकर साईं अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां, डॉक्टर ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने साईं अस्पताल के सामने लोकोशेड पुल पर जाम लगा दिया।

12 of 15
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की हत्या के गुस्साए लोग - फोटो : अमर उजाला
शव सड़क पर रखकर परिवार वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और प्रदर्शन करने लगे। देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को हटाकर शव को एंबुलेंस में रखा और पोस्टमार्टम के लिए ले गई। इस पर परिजन और गुस्से में आ गए उन्होंने दोबारा सड़क जाम कर दी। शव को वापस लाने की मांग करने लगे। इस बात को लेकर रात 10:45 बजे तक लोकोशेड पुल पर हंगामा चला।

13 of 15
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की हत्या के गुस्साए लोग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मृतक के परिजनों ने तीन बार सड़क जाम की। परिजन बार-बार पुलिस पर लापरवाही बरतने और उनकी बात न सुनने का आरोप लगाते रहे। इस दौरान मौके पर सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता, मझोला थाना और सिविल लाइंस थाना प्रभारी उन्हें समझाने में लगे रहे। 

14 of 15
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की हत्या के गुस्साए लोग - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर हुआ था लाइनपार के लड़कों से झगड़ा
मृतक के बड़े भाई पवन चौहान ने बताया कि चार माह पहले रक्षाबंधन पर लाइनपार में चिड़िया टोला क्षेत्र के लड़कों से प्रिंस का झगड़ा हुथा था। झगड़ा किसी और का था लेकिन प्रिंस उसके साथ खड़ा था, इसलिए उसे भी पीटा गया। पीटने के बाद आरोपियों ने प्रिंस के पास तमंचा रख दिया और पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

15 of 15
मुरादाबाद में प्रिंस चाैहान की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
उसे मारपीट करने और तमंचा रखने के आरोप में फंसाया। तब पुलिस चौकी से विवाद खत्म हो गया लेकिन वह लड़के लगातार प्रिंस को जान से मारने की धमकी देते थे। मृतक के पिता ने कहा कि आखिरकार आरोपियों ने उनका बेटा छीन लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें