खुशी मनाते प्रशंसक।
- फोटो : अमर उजाला।
वाह क्या मैच था। जिस तरह टीम ने एकजुट होकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया वह शानदार था। हमारी क्रिकेटरों ने दिखाया कि क्रिकेट सिर्फ ताकत का नहीं बल्कि दिमाग और धैर्य का भी खेल है। हमने धैर्य रखा और लगातार विकेट चटकाकर लय बनाए रखा। यही पूरे मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। भारतीय महिला क्रिकेट अब नए दौर में प्रवेश कर चुका है। - मनीषा चौधरी, क्रिकेटर
हरमनप्रीत कौर ने जोश और लीडरशिप से टीम का आत्मविश्वास बनाए रखा। उन्होंने शानदार नेतृत्व करते हुए हर खिलाड़ी को प्रेरित किया कि भारत जीत सकता है। आखिरी कैच लेकर उन्होंने जिस तरह का रिएक्शन दिया वह देखने लायक था। हम टीम को बधाई देते हैं। - पायल, क्रिकेटर
- यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के नए युग की शुरुआत है। दीप्ती, शेफाली, मंधाना, हरमन और जेमिमा समेत सभी खिलाड़ियों ने दिखाया कि बेटियां किसी भी मोर्चे पर पीछे नहीं हैं। ये सिर्फ मैदान पर मिली जीत नहीं बल्कि हर उस लड़की की जीत है जो तमाम ताने-बाने सुनने के बावजूद हाथों में बल्ला थामकर मैदान तक का सफर तय करती हैं। उम्मीद है इस जीत से लोगों की सोच में भी बदलाव आएगा। - प्राची चौधरी, क्रिकेटर