फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: गांव से निकले टॉपर, मुरादाबाद में बेटियों ने बदली तस्वीर; कोचिंग नहीं, मेहनत बनी ताकत

Thu, 23 Apr 2026 07:34 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

यूपी बोर्ड के परीक्षाा परिणाम में मुरादाबाद के ग्रामीण छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में दबदबा बनाया। शिखा दक्ष ने 96.83% के साथ टॉप किया। इसके अलावा अधिकांश टॉपर्स गांव और कस्बों के स्कूलों से रहे। 
विज्ञापन
1 of 9
रिजल्ट निकलने के बाद खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटर के घोषित परिणाम में मुरादाबाद जिले ने एक नई तस्वीर पेश की है। इस बार मेरिट लिस्ट में गांव और कस्बों के छात्रों का दबदबा रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता की नई कहानी लिखी है।

विज्ञापन

2 of 9
बिलारी में शिखा दक्ष को मिठाई खिलाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को आए परिणाम की मेरिट लिस्ट में गांव और कस्बों के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर शहर ही आगे है वाली धारणा तोड़ दी। दोनों कक्षाओं में गांवों के छात्र-छात्राओं ने टॉप लिस्ट में जगह बनाकर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन

3 of 9
मुरादाबाद में परीक्षा परिणाम आने के बाद जश्न मनाते छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल में शिखा दक्ष ने 96.83% अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। बिलारी के डॉ. डीपीएसवीएम इंटर कॉलेज की इस छात्रा ने पूरे जिले में बाजी मारी। कांठ क्षेत्र के एमडीआईसी पट्टी मौढ़ा का प्रदर्शन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। यहां की कनक सिंह 96.17%, अमृता सिंह 95.50%, अरीबा 94.50% और शुमैला परवीन 94.50% ने टॉप लिस्ट में जगह बनाई।

4 of 9
छात्र का मुंह मीठा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह पब्लिक इंटर कॉलेज के मोहम्मद जैद 96.17% और बाबू राम शर्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज के नितिन 95.83% भी टॉपर्स में शामिल रहे। बिलारी और कुंदरकी क्षेत्र के स्कूल डॉ. डीपीएसवीएम इंटर कॉलेज और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

5 of 9
बिलारी में खुशी मनाते शिक्षक और छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडिएट के परिणामों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। जिले के टॉपर्स में अधिकतर छात्र-छात्राएं कस्बाई और ग्रामीण स्कूलों से रहे। इस बार के परिणाम की एक और खास बात यह रही कि कई टॉपर्स ने बिना बड़े कोचिंग संस्थानों के ही सफलता हासिल की। गांवों में रहकर, सीमित संसाधनों और स्कूल की पढ़ाई के भरोसे छात्रों ने मेरिट में जगह बनाई।
विज्ञापन

6 of 9
रिजल्ट निकलने के खुशी - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल और इंटर दोनों में छात्राओं का दबदबा साफ नजर आया। शिखा दक्ष, कनक सिंह, अमृता सिंह, इल्मा नूर, तनिषा और प्रांजलि जैसी छात्राओं ने टॉप लिस्ट में जगह बनाकर यह साबित किया कि अब ग्रामीण समाज में बेटियां भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 9
परीक्षा परिणाम के बाद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
एक ही स्कूल से कई टॉपर, बढ़ा भरोसा
एमडीआईसी पट्टी मौढ़ा और डॉ. डीपीएसवीएम इंटर कॉलेज, बिलारी जैसे स्कूलों से कई टॉपर्स निकलना यह दर्शाता है कि अब ग्रामीण स्कूलों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। कई छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिन्होंने घर के काम, आर्थिक सीमाओं और लंबी दूरी तय करने जैसी चुनौतियों के बीच पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने मेरिट में जगह बनाकर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन ही असली पूंजी है।

8 of 9
मुरादाबाद के टाॅपर - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद हाईस्कूल टॉपर्स 2026

क्रमांक नाम प्रतिशत (%) स्कूल
1 शिखा दक्ष 96.83 डॉ. डीपीएसवीएम इंटर कॉलेज, बिलारी
2 कनक सिंह 96.17 एमडीआईसी पट्टी मौढ़ा, कांठ
3 मोहम्मद जैद 96.17 पब्लिक इंटर कॉलेज, पट्टी मौढ़ा कांठ
4 नितिन 95.83 बाबू राम शर्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज
5 अमृता सिंह 95.50 एमडीआईसी पट्टी मौढ़ा, कांठ
6 वर्णिका लांबा 95.50 धर्म सिंह इंटर कॉलेज, खलीलपुर कदीम, कांठ
7 इल्मा नूर 95.50 आजाद पब्लिक इंटर कॉलेज, बिलारी
8 इंद्र प्रताप सिंह 95.33 डॉ. डीपीएसवीएम इंटर कॉलेज, बिलारी
9 तनिषा 95.17 एसआरके कन्या इंटर कॉलेज
10 शुभ शर्मा 94.83 डॉ. डीपीएसवीएम इंटर कॉलेज, बिलारी
11 प्रांजलि 94.67 डॉ. डीपीएसवीएम इंटर कॉलेज, बिलारी
12 अरीबा 94.50 एमडीआईसी पट्टी मौढ़ा, कांठ
13 शुमैला परवीन 94.50 एमडीआईसी पट्टी मौढ़ा, कांठ
14 उदिति 94.50 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हुसैनपुर चिरावली, कुंदरकी
15 इशिका 94.17 एमडीआईसी पट्टी मौढ़ा, कांठ
विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद के टाॅपर - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद इंटरमीडिएट टॉपर्स 2026

क्रमांक नाम प्रतिशत (%) स्कूल
1 अभिषेक 96.20 कैसर जहां कायमुद्दीन इंटर कॉलेज, कांठ
2 जाह्नवी 94.40 डॉ. डीपीएसवीएम इंटर कॉलेज, बिलारी
3 कोष्की 93.40 डॉ. डीपीएसवीएम इंटर कॉलेज, बिलारी
4 प्रिया चौधरी 92.20 डॉ. डीपीएसवीएम इंटर कॉलेज, बिलारी
5 निहारिका चौधरी 92.00 डॉ. डीपीएसवीएम इंटर कॉलेज, बिलारी
6 ईशा सक्सेना 91.80 डॉ. डीपीएसवीएम इंटर कॉलेज, बिलारी
7 बुशरा 91.40 एमडीआईसी पट्टी मौढ़ा, कांठ
8 आर्या कुश चौहान 91.20 एमडीआईसी पट्टी मौढ़ा, कांठ
9 पारिधि 91.00 एमडीआईसी पट्टी मौढ़ा, कांठ
10 रोहित कुमार 90.80 एसएस इंटर कॉलेज, मुरादाबाद
11 रितिका चौहान 90.80 एमडीआईसी पट्टी मौढ़ा, कांठ
12 माहिरा फिरदौस 90.80 कुंदरकी इंटर कॉलेज, कुंदरकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें