देह व्यापार गिरोह की सरगना पिंकी की तलाश में पुलिस ने दिल्ली के बाद पंजाब तक छापेमारी की लेकिन वह पकड़ में नहीं आई। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह एक महिला साथी के साथ भागी हुई है। देह व्यापार से मुक्त कराई गई तीन लड़कियों के बयान पर पाकबड़ा सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस के अनुसार पिंकी गिरोह में अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटकर काम कराती थी। उसका एक साथी हसीन ठेले पर फल बेचते हुए ग्राहकों को तय करता था।