फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 60 साल की महिला से 20 वर्षीय युवक ने रचाई शादी, मिस्ड कॉल के जरिए हुआ था प्यार

Wed, 22 Jan 2020 05:05 PM IST
प्राची प्रियम फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शादी-ब्याह के मामलों में लड़के और लड़की के बीच हमेशा से ही उम्र का फासला रहा है। प्रेम संबंधों के बारे में भी कुछ ऐसी ही मान्यताएं हैं, कि दो लोगों को एक दूसरे से किसी भी उम्र में, किसी भी हालात में प्यार हो सकता है। लेकिन फिर भी उम्र के फासलों की एक सीमा तक ही कल्पना की जा सकती है। मुरादाबाद के रामपुर में एक ऐसी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है जिसके बारे में सुनकर लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रामपुर के सैदनगर की रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला से 20 साल के युवक ने शादी रचा ली है। इस शादी को लेकर आस-पास के इलाकों में खूब चर्चा हो रही है। युवक हरदोई का रहने वाला है। बताया गया कि दोनों गलती से मिस्ड कॉल के जरिए एक दूसरे के करीब आए थे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दो साल पहले हरदोई निवासी यह युवक अपने मोबाइल फोन से कहीं कॉल कर रहा था। इसी दौरान गलती से फोन कहीं और लग गया। 60 वर्षीय उक्त महिला ने फोन रिसीव किया, जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर बराबर बातचीत होने लगी। फोन पर बात के दौरान दोनों एक साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
महिला ने युवक को बताया था कि उसके पति की मौत हो चुकी है और उसके पास करीब 12 बीघा जमीन है। शादी के बाद युवक को उसके साथ गांव में रहना होगा। इसके बाद युवक शनिवार को महिला के घर पहुंच गया और दोनों ने शादी कर ली। महिला की बेटी को जब पता चला कि उसकी मां ने शादी रचा ली है तो वह अपनी ससुराल से मायके पहुंच गई और शादी का विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मामला थाने तक भी पहुंच गया। दोनों पक्ष थाने गए। महिला और युवक ने कहा कि उन्होंने आपसी रजामंदी से शादी रचाई है। इसके बाद पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें