फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादीशुदा महिला का युवक से अफेयर... प्रेमिका से हुआ झगड़ा तो पशु व्यापारी के बेटे ने की आत्महत्या

Thu, 25 Sep 2025 03:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में शादीशुदा प्रेमिका से झगड़ा होने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली।  पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाया है। दोनों में करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
1 of 6
ठाकुरद्वारा निवासी सईद ने की आत्महत्या - फोटो : संवाद
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के फरीदनगर गांव में पशु व्यापारी के बेटे ने बुधवार को प्रेमिका से झगड़ा होने के बाद पेड़ पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों और ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया। 

इस पर पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया। गांव निवासी पशु व्यापारी कदीर का पुत्र सईद (22) का गांव की विवाहिता से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति से अनबन होने के कारण वह मायके में रहती थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सईद की माैत के बाद गमगीन परिजन और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
दोनों में करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन विवाहिता का पति उसे तलाक नहीं दे रहा था। इसे लेकर तीन माह पूर्व गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत ने दोनों का निकाह कराने को कहा लेकिन विवाहिता का तलाक नहीं हो पाया।
विज्ञापन

3 of 6
सईद की माैत - फोटो : संवाद
मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे सईद का अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर तनाव में आया। सईद गांव में मजार के पास यूकेलिप्टस के बाग में पहुंचा उसने प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाया और उसे पेड़ की डाली में बांधकर लटक गया।

4 of 6
सईद की माैत के बाद गमगीन परिजन और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
पीछे से उसकी प्रेमिका भी पहुंच गई उसने युवक को नीचे से पकडकर उतारने की कोशिश की लेकिन तब तक युवक की लटकने से मौत हो गई थी। इस बीच जानकारी मिलने पर 112 डायल पुलिस भी गांव पहुंची। परिजन सईद को फंदे से उतार कर काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

5 of 6
सईद की माैत के बाद गमगीन परिजन और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
वहां पर भी उसे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई शुरू की तो परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल ने गांव में पहुंचकर इसकी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि सईद ने पेड़ पर लटककर आत्महत्या की है लेकिन उसके परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम और कोई भी कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें