फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'आई-लव यू... तेरे बिन नहीं जी सकता', प्रेमिका को भेजे ये मैसेज, फिर युवक ने दिल के पास गोली मारकर दी जान

Thu, 25 Sep 2025 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में सैलून संचालक युवक ने प्रेमिका को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा। इसके बाद दिल के पास गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हालांकि युवक के परिजन हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 9
moradabad suicide - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कुंदरकी के नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी सैलून संचालक मो. अजीम (20) ने अपनी प्रेमिका को व्हाट्सएप पर मैसेज लिखा- तेरे बिन जी नहीं सकता... इसके बाद अजीम ने दिल के पास तमंचा सटाकर गोली मारकर जान दे दी। 

बुधवार की सुबह दस बजे घर से करीब 500 मीटर दूर बछुआ बाग में उसका शव मिला, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस को शव के पास तमंचा पड़ा मिला जबकि उसकी जेब में दो कारतूस मिले हैं। हालांकि परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

2 of 9
कुंदरकी में अजीम का गोली लगा शव बरामद। पुलिस कर रही जांच - फोटो : संवाद
आत्महत्या करने वाला मो. अजीम कुंदरकी में ही सैलून चलाता था। बताया जा रहा है कि करीब एक साल से कुंदरकी की एक युवती से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं थे जिसे लेकर वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

3 of 9
कुंदरकी में अजीम का गोली लगा शव बरामद। पुलिस कर रही जांच - फोटो : संवाद
कोल्ड ड्रिंक लेने जाने की कहकर निकला था अजीम
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे से मो. अजीम अपने घर से कोल्ड ड्रिंक लेने जाने की बात कहकर निकला था। वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। देर रात में ही पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी।

4 of 9
कुंदरकी में अजीम का गोली लगा शव बरामद। पुलिस कर रही जांच - फोटो : संवाद
बुधवार सुबह घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर आम के बाम में अजीम शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी बुला ली। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और सीओ अशोक कुमार ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

5 of 9
कुंदरकी में अजीम का गोली लगा शव बरामद। पुलिस कर रही जांच - फोटो : संवाद
युवक और युवती के बीच व्हाट्सएप चैट
साथ ही परिजनों से अजीम के लापता होने के बारे में जानकारी ली। पुलिस को शव के पास ही उसका मोबाइल मिल गया। इसके अलावा उसके जेब से तो कारतूस भी मिले हैं। पुलिस को मौके पर मिले मो. अजीम के मोबाइल को पुलिस ने चेक किया तो पता चला कि युवक और युवती के बीच व्हाट्सएप मैसेज किए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 9
कुंदरकी में अजीम का गोली लगा शव बरामद। पुलिस कर रही जांच - फोटो : संवाद
रात करीब दो बजे युवती की ओर से व्हाट्सएप पर आई-लव यू के मैसेज भेजे गए हैं। मोबाइल में तमंचे और कारतूस का वीडियो भी मिला है। वीडियो में तीन कारतूस दिख रहे हैं जबकि युवक की जेब से दो कारतूस मिले है। एक कारतूस आत्महत्या में इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन

7 of 9
कुंदरकी में अजीम का गोली लगा शव बरामद। पुलिस कर रही जांच - फोटो : संवाद
मो. अजीम ने करीब आठ बजे अपने एक दोस्त को भी फोन किया था। पुलिस ने दोस्त से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कॉल पर रो रहा था और मरने की बात कर रहा था। वह बोला रहा था कि मैं बहुत परेशान हूं मर जाऊंगा। हालांकि परिजन हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं।

8 of 9
कुंदरकी में अजीम का गोली लगा शव बरामद। पुलिस कर रही जांच - फोटो : संवाद
बुधवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवक ने दिल के पास तमंचा सटाकर गोली मारी थी। गोली दिल को चीरते हुए बाहर निकल गई थी।
विज्ञापन

9 of 9
कुंदरकी में अजीम का गोली लगा शव बरामद। पुलिस कर रही जांच - फोटो : संवाद
एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि साक्ष्य और मौका ए-वारदात आत्महत्या किए जाने की ओर इशारा कर रहे हैं। अब तक हत्या किए जाने वाली कोई ऐसा साक्ष्य सामने नहीं आया है। पुलिस टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें