अमरोहा में मामूली बात पर फहीम की हत्या करने वाले जाकिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। फहीम शादियों में खाने बनाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, जाकिर ने जिस समय समय थूका तो फहीम वहां से गुजर रहा था।
फहीम को लगा कि जाकिर ने उसे देखकर थूका है। इस पर हुई कहासुनी के बाद जाकिर ने फहीम के सीने में सूजा घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी। मोहल्ला चकली निवासी खाना बनाने वाले फहीम की शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे उसके पड़ोसी जाकिर ने सूजा घोंपकर हत्या कर दी थी।