फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले पति को फंसाने में खुद फंसी महिला...दूसरे पति ने चलवा दी गोली, बिरयानी खिला पांच दिन पहले रची थी साजिश

Wed, 15 Oct 2025 03:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में पहले पति को फंसाने में महिला खुद फंस गई। दूसरे पति ने महिला पर गोली चलवा दी। निशाना चूकने से महिला की जान बच गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
1 of 9
मुंढापांडे में हुई फायरिंग का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद
मुरादाबाद में पहले पति हबीब को फंसाने में साजिशकर्ता नसरीन खुद साजिश की शिकार हो गई। साजिश में शामिल दूसरे पति अफजाल ने हबीब को मोहरा बनाकर नसरीन की ही हत्या का षड़यंत्र रच दिया। शूटरों को नसरीन के पैर की जगह सिर में गोली मारने को तैयार कर लिया लेकिन निशाना चूकने से उसकी जान बच गई। पुलिस ने मंगलवार को अफजाल और उसके साथी इसरार को गिरफ्तार कर गोलीकांड का खुलासा कर दिया। नसरीन का जिला अस्पताल में पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मूंढापांडे के वीरपुर वरियार उर्फ खरग निवासी नसरीन के पति अफजाल ने सोमवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना दी कि वह नसरीन को दवा दिलाने के लिए रामपुर के पंजाब नगर जा रहा था। 
 
विज्ञापन

2 of 9
पुलिस हिरासत में फायरिंग करने के आरोपी - फोटो : संवाद
रास्ते में घेर कर नसरीन को कुछ लोगों ने गोली मार दी है। उसने आरोप लगाया कि नसरीन के पहले पति हबीब और उसके साथियों ने गोली मारी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। जांच में सामने आया कि तीन साल पहले वीरपुर वरियार उर्फ खरग निवासी हबीब के साथ नसरीन की शादी हुई थी। हबीब से तलाक होने के बाद करीब डेढ़ साल पहले उसने वीरपुर वरियर उर्फ खरग निवासी अफजाल से निकाह कर लिया था।
 
विज्ञापन

3 of 9
पुलिस हिरासत में फायरिंग करने के आरोपी - फोटो : संवाद
इसके बाद से नसरीन हबीब पर तीन मुकदमे दर्ज करा चुकी थी लेकिन वह जेल नहीं गया। पुलिस ने जांच पड़ताल और मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पति अफजाल और उसके साथ इसरार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि नसरीन ने खुद पर गोली चलवाकर पहले पति हबीब को जेल भिजवाने की साजिश रची थी। उसकी इस साजिश में पति अफजाल ने अपने मौसेरे भाई नफीस, उसके दोस्त लल्ला और इसरार को भी शामिल कर लिया।

4 of 9
आरोपी महिला - फोटो : संवाद
योजना के मुताबिक पति-पत्नी बाइक से रामपुर जाने के लिए घर से निकले। रास्ते में मुंडिया मलूकपुर के जंगल में बाकी चारों आरोपी मिल गए और उन्होंने महिला को गोली मार दी। महिला की पीठ में छर्रे लगे। इसके बाद आरोपी भाग गए और अफजाल ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस हिरासत में फायरिंग करने के आरोपी - फोटो : संवाद
आरोपी अफजाल ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि कि वह भी नसरीन से छुटकारा पाना चाहता था। इसके लिए उसने अलग से साजिश रची और गोली चलाने वाले शूटरों से कहा कि वह नसरीन के पैर नहीं सिर को निशाना बनाकर गोली चलाएं लेकिन शूटर निशाना चूक गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 9
पुलिस हिरासत में फायरिंग करने के आरोपी - फोटो : संवाद
पहले पति हबीब पर चार केस दर्ज करा चुकी है नसरीन 
मुरादाबाद के मूंढापांडे के पैपटपुरा निवासी नसरीन की शादी तीन साल पहले वीरपुर वरियार निवासी हबीब के साथ हुई थी। आए दिन झगड़ा और मारपीट होने की वजह से हबीब ने नसरीन को तलाक दे दिया था। इस मामले में नसरीन ने हबीब के खिलाफ केस दर्ज कराया था। करीब डेढ़ साल पहले नसरीन ने वीरपुर वरियार उर्फ खरग निवासी अफजाल से निकाह कर लिया था।
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस हिरासत में फायरिंग करने के आरोपी - फोटो : संवाद
एक साल पहले उसने हबीब, यासीन और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। दो माह पहले भी दलपतपुर के पास नसरीन और उसके पति अफजाल के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में भी महिला ने केस दर्ज कराया था। इसके बावजूद भी महिला हबीब पर केस दर्ज कराना चाहती थी। सोमवार को भी उसने केस दर्ज करा दिया था।

8 of 9
मुरादाबाद में गश्त करती पुलिस - फोटो : विभाग
पांच दिन पहले रची गई थी साजिश
हबीब को फंसाने के लिए नौ अक्तूबर की रात अफजाल के घर में ही साजिश रची गई थी जिसमें उसकी पत्नी नसरीन, इसरार, नफीस और लल्ला भी शामिल हुए थे। जहां पूरा प्लान तैयार किया गया था। कहां घटना दिखानी है। इसके बाद आरोपी ने वह स्थान भी देखा जहां इस पूरी घटना को अंजाम दिया जाना था। सुबह का समय इसलिए चुना गया कि उस समय रास्ते से कम ही लोग गुजरते हैं। महिला ने खुद बिरयानी बनाकर साजिश में शामिल सभी लोगों को खिलाया था।
विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद में गश्त करती पुलिस - फोटो : पुलिस
इसरार ने मारी नसरीन को गोली, नफीस और लल्ला ने किए थे हवाई फायरिंग
योजना के मुताबिक इसरार ने ही नसरीन को निशान बनाकर 312 बार के तमंचे से फायरिंग की थी जबकि नफीस और लल्ला ने भी तमंचों से हवाई फायरिंग की थी। इस बार महिला और उसके पति ने हबीब को जेल भिजवाने की बड़ी साजिश रची थी लेकिन पुलिस की गहनता से जांच ने हबीब को जेल जाने से बचा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें