फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल में एक ही दिन में चार डिग्री तक गिरा पारा

Mon, 25 Dec 2017 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 8
मुरादाबाद में सर्दी में गुजरतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
पांच दिनों तक औसतन एक समान मौसम रहने के बाद रविवार को अचानक 4 डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़क गया। पूरा शहर कोहरे की चादर में सिमट गया। ऐसे में लोगों की कंपकंपी छूट गई। बच्चों और बुजुर्गों को खासकर परेशानी झेलनी पड़ी। दृश्यता कम होने से सुबह के समय लोगों को वाहनों के लाइट जलानी पड़ी। 
विज्ञापन

इंसान ही नहीं, परिंदे भी सर्दी में ठिठुरे

2 of 8
मुरादाबाद में ठंड का असर परिंदों पर भी दिखा - फोटो : सैफ अली खान
ठंड का असर केवल इंसानों पर ही नहीं दिखाई दे रहा। जीव-जंतु भी ठंड से प्रभावित होने लगे हैं। मुरादाबाद में रेलवे ओएचई के पोल पर बगुलों को कतार में बैठे ठंड से लड़ते देखा जा सकता है। रविवार को शदीद ठंड के कारण बगुले भी ठिठुरते दिखाई दिए। सूरज दिखाई तो दिया लेकिन बादलों और कोहरे के चलते उसकी गर्मी कोई राहत न पहुंचा पाई।

फोटो : सैफ अली खान
 
विज्ञापन

कोहरे की चादर में सिमटा शहर, ठंड और गलन से छूटी कंपकंपी

3 of 8
कोहरे में गुजरते वाहन चालक। - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
रविवार सुबह से रात तक कोहरा छाया रहा। सुबह से शाम तक दृश्यता बीस से पैंतीस मीटर के बीच रही। दोपहर को हल्की धूप निकली लेकिन बेअसर रही। कोहरे से ढका सूरज चांद की तरह नजर आया। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। दिसंबर माह के सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में कोहरे और ठंड से जीवन अस्त-व्यस्त रहा।

सोलह घंटे देरी से पहुंची आला हजरत एक्सप्रेस, 23 ट्रेनें लेट

4 of 8
मुरादाबाद रेलवे यार्ड में रविवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
घने कोहरे का रेल संचालन पर बुरा असर पड़ रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंच रही हैं। भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस रविवार को सोलह घंटे देरी से आई। जबकि प्रमुख ट्रेनों में गिने जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस बारह घंटे लेट चल रही है। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी गई। रविवार को मुरादाबाद से होकर जाने वाली 23 ट्रेनेें देरी से चलीं। लिंक एक्सप्रेस ट्रेन सात घंटे, अवध असम आठ घंटे, सप्त क्रांति सवा घंटे, उपासना एक्सप्रेस आठ घंटे समेत अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
मुरादाबाद में ठंड और गलन के चलते अलाव के सहारे दिन काटते लोग। - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
आधी रात के बाद अचानक मौसम बदल गया। घनघोर कोहरा छा गया और दिन भर सूर्य के दर्शन को लोग तरस गए। कोहरे के सितम ने जहां वाहनों की रफ्तार थाम दी वहीं ठंड के प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल रहा। अलाव जलाकर लोग ठंड को दूर करते नजर आए। 
विज्ञापन

6 of 8
मुरादाबाद में सर्दी में गुजरतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
पिछले पांच दिनों से अधिकतम तापमान 22 डिग्री से 25 डिग्री तक रहा। लेकिन रविवार को अचानक कोहरे के साथ यह 17 डिग्री पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ दिसंबर माह का सामान्य अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस मानते हैं। ऐसे में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। 
विज्ञापन

7 of 8
अमरोहा में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर कोहरे से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो अमरोहा
गली व मोहल्लों में तो सुबह मामूली हलचल नजर आई। जरूरी काम से लोग बाहर निकले। सबसे ज्यादा परेशानी राष्ट्रीय व प्रदेश राजमार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को हुई। कोहरे की वजह से चालक वाहन को मंद रफ्तार से लाइट जलाकर गुजारते नजर आए। दिन भर कोहरे की चादर आकाश से नहीं छंट पाई। सर्द हवा से मौसम में ठंडक बनी रही। शाम को फिर कोहरा छा गया और ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

8 of 8
रामपुर में हाईवे पर कोहरे के बीच के गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रामपुर, अमरोहा क्षेत्र में हाईवे पर सुबह से दोपहर तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दोपहर को कुछ राहत मिली तो हाईवे ने रफ्तार पकड़ी। लेकिन शाम को दोबारा कोहरा आने के कारण फिर से रफ्तार धीमी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें